September 23, 2026 20:28:00
लुधियाना के ढाबे में घुसा ट्रक, वर्कर की मौत, लोगों का आरोप- नशे की हालत में था ड्राइवर

लुधियाना के ढाबे में घुसा ट्रक, वर्कर की मौत, लोगों का आरोप- नशे की हालत में था ड्राइवर

Mar24,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। खन्ना के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ढाबे में जा घुसा। हादसे में ढाबे पर काम कर रहे कर्मचारी की मौत हो गई। ये हादसा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि सर्विस लाइन पर ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था। इतने में एक कार सर्विस लाइन पर आने लगी। ड्राइवर ने उसे बचाने के चक्कर में ट्रक ढाबे की तरफ मोड़ दिया। ड्राइवर से बेकाबू ट्रक संभला नहीं गया और ढाबे के बाहर खड़े कर्मचारी के ऊपर ट्रक चढ़ गया। ट्रक ड्राइवर पर नशा करने के भी लोगों ने आरोप लगाए हैं। मरने वाली की पहचान तिलक राम (17) के रुप में हुई है। घायल अवस्था में तिलक राम को सिविल अस्पताल ले जाया गया। उपचार दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। प्राथमिक जांच में डॉक्टरों के मुताबिक युवक के सिर पर अधिक चोट लगी है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। शराब पी जा रहा था ड्राइवर ढाबा मालिक बलविंदर कुमार ने बताया कि उनका कर्मचारी ढाबे के बाहर खड़ा होकर ग्राहकों को सीटी बजा अंदर बुलाने और गाड़ियों की पार्किंग आदि करवाने का काम करता था।.तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया। ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में था। शराब पीने के कारण उससे ट्रक संभला नहीं। ढाबे पर जो ग्राहक खाना खा रहे थे वह भी जान बचा कर भागे। ढाबा मालिकों की मांग हो सख्त कार्रवाई हाईवे पर बने ढाबा मालिकों ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। वहीं जिस नाबालिग युवक की मौत हुई है उसके परिवार की आर्थिक मदद की जाए।

Truck Rams Into Ludhianas Dhaba Worker Dies People Allege Driver Was In An Inebriated State

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं