September 23, 2026 20:28:36
ब्रेकिंग न्यूज़ - यूके की नागरिकता लेना चाहता था अमृतपाल, खुद को समाजसेवी बता कर रखा था आवेदन, एजेंस

ब्रेकिंग न्यूज़ - यूके की नागरिकता लेना चाहता था अमृतपाल, खुद को समाजसेवी बता कर रखा था आवेदन, एजेंसियों ने किया खुलासा

Mar24,2023 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ आज सातवें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस से बचने के लिए अमृतपाल सिंह हर तरह से जुगाड़ लगा रहा है। इसी बीच खुफिया एजैंसियों ने बड़ा खुलासा किया है कि अमृतपाल सिंह यूनाइटेड किंगडम (यूके) की नागरिकता लेना चाहता है। जिसके लिए अमृतपाल ने फरवरी में ही आवेदन कर दिया था। अमृतपाल की पत्नी किरण कौर भी ब्रिटेन की नागरिक हैं। इस आधार पर अमृतपाल द्वारा ब्रिटेन की नागरिकता मांगी गई थी। हालांकि आवेदन अभी ब्रिटेन अधिकारियों के पास लंबित है। उस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। समाज सुधारक के तौर पर किया पेश रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष खुफिया सूत्रों का कहना है कि वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह स्थानीय अधिकारियों और नागरिक समाज के माध्यम से उसके ऊपर बनाए गए माहौल को समझता है। इस वजह से वो देश छोड़कर ब्रिटेन में बसने का प्लान बना रहा था। अधिकारियों का यह भी कहना है कि नशे के तस्कर और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की वित्तिय मदद करते थे। इसके अलावा आईएसआई द्वारा उसे हथियारों, गोला- बारूद की मदद की जा रही थी। अधिकारियों ने कहना है कि अमृतपाल खुद को समाज सुधारक के तौर पर पेश कर रहा था और एक नशामुक्ति केंद्र भी संचालित कर रहा था। धर्म की आड़ में खतरनाक मंसूबे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन नशामुक्ति केंद्रों वारिस पंजाब दे संगठन की तरफ से संचालित किया जाता था। दरअसल, उनका इस्तेमाल हथियार जमा करने के लिए भी किया जाता था। इन नशामुक्ति केंद्रों पर कोई डॉक्टरों नहीं रखे जाते थे, बल्कि कम गुणवत्ता वाले सस्ते एंटीडोट्स दिए जाते थे। जिससे उनको नशीले पदार्थों पर निर्भर रहना पड़ता था। इन केंद्रों पर अमृतपाल के फरमान का पालन किया जाता था। अगर कोई उसके आदेशों का पालन नहीं करता था तो उसे पीटा जाता था। अधिकारियों का कहना है कि अमृतपाल धर्म की आड़ में अपने मकसद में कामयाब भी हो रहा था।

Breaking News Amritpal Wanted To Take Uk Citizenship Applied As A Social Worker Agencies Revealed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं