September 23, 2026 20:28:35
शर्मनाकः प्राइवेट स्कूल के अधेड़ प्रिंसीपल ने 10 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश, दो दिन बाद भी पुलि

शर्मनाकः प्राइवेट स्कूल के अधेड़ प्रिंसीपल ने 10 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश, दो दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की एफआईआर

Mar24,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। थाना बस्ती जोधेवाल के इलाके कैलाश नगर में स्थित एक प्राइवेट स्कूल के अधेड़ प्रिंसीपल ने 10 साल की बच्ची को बहाने से घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की है। आरोपी पर कार्रवाई की बजाय पुलिस 2 दिनों से बार-बार पीड़ित परिवार को थाने बुलाकर समझौते का दबाव बना रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है बल्कि आरोपी पक्ष का साथ दे रही है। पीड़िता की मां ने बताया है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी 2 बेटियां हैं। वह कामकाज कर अपना और बेटियों का पेट पालती है। उनके इलाके में एक प्राइवेट स्कूल है जहां उसकी बेटी छठी क्लास में पढ़ती है। इसके साथ ही वह स्कूल में सफाई भी करती है। जितने पैसे मिलते हैं, उससे अपनी स्कूल की फीस भर देती है। पीड़िता की मां का कहना है कि 2 दिन पहले शाम को स्कूल प्रिंसीपल उसके घर पर आया था। वह घर पर मौजूद नहीं थी। उसकी बेटियां घर पर थी। उसने बड़ी बेटी को सफाई के लिए बुलाया था, इसलिए उसकी बेटी चली गई थी।  वहां स्कूल प्रिंसीपल ने उसकी बेटी के साथ गंदी हरकतें कीं और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसकी बेटी रोने लगी तो आरोपी ने कुछ पैसे देकर घर भेज दिया और कहा कि वह किसी को कुछ न बताए। आरोपी 2 दिन से हिरासत में, मगर कार्रवाई कुछ नहीं पीड़िता की मां का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को उसी दिन हिरासत में ले लिया था, मगर बार-बार कहने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोपी पर कार्रवाई की बजाय उलटा समझौता करने का दबाव बना रही है। उन्हें थाने में ही कभी नीचे और कभी ऊपर के चक्कर लगाए जा रहा हैं।

Shameful The Middle Aged Principal Of A Private School Tried To Rape A 10 Year Old Girl Police Did Not File An Fir Even After Two Days



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं