September 23, 2026 20:28:22
टाटा सोमो गाड़ी से दुकानदार ने बुजुर्ग को बोनट पर लेटाकर घसीटा, दुकान न चलने की थी रंजिश

टाटा सोमो गाड़ी से दुकानदार ने बुजुर्ग को बोनट पर लेटाकर घसीटा, दुकान न चलने की थी रंजिश

Mar24,2023 | Enews Team | Jagraon

जगराओं। दुकान का काम न चलने की रंजिश में एक दुकानदार ने दुसरे दुकानदार को पहले गालियां दी। जिसके बाद तेज रप्तार टाटा सोमो गाड़ी से दूसरे बुजुर्ग दुकानदार को टक्कर मार दी। जिसके बाद वे रुका नहीं बल्कि बुजुर्ग के बोनट पर गिरने पर उसे घसीटते हुए दूर तक ले गया। उक्त घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। बुजुर्ग की चीखने चिल्लाने की आवाजों से पूरा बाजार इकट्‌ठा हो गया। आगे जाकर बुजुर्ग का हाथ बोनट से फिसल गया तो आरोपी ने बुजुर्ग के ऊपर ही गाड़ी चढ़ा दी। घायल बुजुर्ग की हालत काफी नाजुक है। थाना जगराओं पुलिस ने विसाखा सिंह की शिकायत पर जगराओं के सुरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। विसाखा सिंह के बेटे कर्मजीत सिंह ने बताया कि उनकी कपड़े की दुकान गांव सवद्दी कलां में है। उनकी दुकान अच्छी चलती है। उसकी दुकान के सामने ही आरोपी सुरिंदर सिंह निवासी तलवंडी खुर्द की न्यू सुपर सिल्क स्टोर के नाम से दुकान है। लेकिन उसकी दुकान पर काम नहीं है। इस कारण वह उनसे रंजिश रखता है। उसका पिता शाम के समय दवा लेने के लिए सुरिंदर की दुकान के आगे से मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। इतने में सुरिंदर सिंह ने दुकान के बाहर खड़ा होकर उसके पिता विसाखा सिंह को गालियां दी। पहले भी आरोपी कई बार गालियां दे चुका है। सुरिंदर को जब उसके पिता ने समझाया कि गालियां मत दो तो आरोपी ने विसाखा सिंह पर किरच से वार किए। विसाखा सिंह ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाड़ी उन पर चढ़ाने की कोशिश की।

The Shopkeeper Dragged The Old Man From The Tata Somo Car By Lying On The Bonnet There Was A Rivalry For Not Running The Shop

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं