लुधियाना। एसटीएफ की टीम ने सियाज कार में तस्करी करने जा रहे दो तस्करों को प्रतापगढ़ चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 किलो 230 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों से बरामद की गई हेरोइन की कीमत साढ़े 13 करोड़ रुपए बताई जा रही है। थाना एसटीएफ मोहाली की पुलिस ने सतिंदर सिंह उर्फ छिंदा, मनप्रीतपाल सिंह उर्फ प्रेटी, मोहित सैणी और नवप्रीत सिंह उर्फ शुभम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपियों की कार की पुलिस ने तालाशी ली तो सीट के नीचे से 2 किलो 230 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी सतिंदर सिंह उर्फ छिंदा ने पुलिस को बताया कि वह कोई काम नहीं करता और हेरोइन बेचने का अवैध काम करता है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी और लड़ाई झगड़े के मामले दर्ज हैं। बता दें आरोपी मोहित सैनी के भाई नवीन सैनी निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी को स्पेशल टास्क फोर्स रेंज द्वारा भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया गया था। एक साल पहले जेल से आया आरोपी प्रेटी आरोपी मनप्रीतपाल सिंह उर्फ प्रेटी ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले ही वह जेल से बाहर आया है। अब रेत-बजरी का काम करने के साथ-साथ नशा तस्करी भी करने लगा है। प्रेटी के खिलाफ नशा तस्करी, इरादा कत्ल और असला एक्ट के तहत दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। आरोपी मोहित ने बताया कि वह सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। उसके खिलाफ पहले नशा तस्करी, इरादा कत्ल आदि 6 से अधिक मामले दर्ज है। नवप्रीत सिंह उर्फ शुभम ने पुलिस को बताया कि वह कोई काम नहीं करता। हेरोइन तस्करी कर वह जल्द अमीर होना चाहता था। नशा तस्करी के लिए इंटरनेशनल नंबर इस्तेमाल कर रहा था आरोपी पकड़े गए चारो आरोपी दोस्त है। सभी करीब 5 साल से ड्रग तस्करी का काम करते है। आरोपियों से बरामद हुई हेरोइन अलग-अलग मामलों में काफी वर्षों से भगोड़े पंकज राजपूत के कहने पर रोकी नाम के व्यक्ति को देनी थी। आरोपी सतिंदर सिंह मनप्रीतपाल सिंह, मोहित और नवप्रीत सिंह उर्फ शुभम के डोप टेस्ट करवाए गए। सभी आरोपी डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। जेल से बाहर आते चलाई गोलियां लुधियाना जेल से जमानत पर बाहर आकर 12 मार्च को नवीन सैनी ने भाई मोहित सैनी और उसके दोस्त मनप्रीतपाल सिंह और रोहित कुमार उर्फ रवि के साथ मिल कर हरविंदर सिंह पर गोलियां चला दी थी। इस मामले में आरोपियों खिलाफ थाना मोती नगर में मामला दर्ज किया गया था। सभी आरोपी इस मामले में फरार थे।
Building Material Store Owner Used To Smuggle Along With His Accomplices To Become Rich Recovered Heroin Worth 13 5 Crores