लुधियाना। लुधियाना से एक युवती की तीन महीने पहले राजस्थान में शादी हुई। यहां उसके साथ उसके ससुर, देवर. भांजे और बिचौलिए ने गैंगरेप किया। युवती ने बताया कि जब वह उन लोगों से शारीरिक संबंध बनाने से मना करती था तो वह लोग उससे मारपीट करते थे। इस बारे उसने अपने पति से भी कहा, लेकिन पति भी आरोपियों के साथ मिला था। जिसके बाद महिला माँ ससुराल घर पहुंची तो खुलासा हुआ। थाना साहनेवाल में जीरो FIR के तहत मामला दर्ज करवाया गया। युवती ने बताया कि आरोपी राजस्थान के थाना भदरा हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। उसका देवर उस पर गलत नजर रखता था। पहले देवर उससे रेप करता रहा। इस बीच उसका भांजा भी उससे जबरी संबंध बनाने लग गया। कुछ ही दिनों बाद ससुर भी उस पर बुरी नजर रख संबंध बनाने लगा। आरोपियों की पहचान ससुर राम सिंह, देवर राकेश सिंह, भांजा कमल और बिचौलिया ओम प्रकाश के रूप में हुई है। फोन पर रिकॉर्डिंग लगा करवाते थे मां से बात युवती ने बताया कि उसका पति ड्राइविंग का काम करता है। वह गाड़ी लेकर चला जाता है। आरोपी महीने में 1 बार उसकी मां के साथ फोन पर बात करवाते थे। वह फोन पर रिकॉर्डिंग लगा धमका कर मां से उसकी बात करवाते थे। युवती मुताबिक बातचीत होने के बाद आरोपी उस रिकॉर्डिंग को सुनते थे। आरोपियों ने उसे जबरी बंधक बनाकर गैंगरेप किया। नशे की गोलियां खिलाते, पैरों में बांधते जंजीरें युवती ने बताया कि आरोपी उसके पैरों में जंजीरें बांध देते थे, ताकि वह कहीं भाग न जाए। उसे नशे की गोलियां यह कहकर खिलाई जाती कि वह दर्द की गोलियां हैं। मारपीट के बाद दर्द को कम करने के लिए उसे खिला रहे हैं। युवती मुताबिक गोलियां खाने के बाद उसे कुछ होश नहीं रहता था। पूरा दिन वह नशे की हालत में रहती थी।
Father In Law Brother In Law Nephew And Middleman Used To Give Intoxicating Pills To The Newly Married Woman Tying Chains In Hands And Feet