September 23, 2026 04:48:36
लुधियाना के ड्रग मामले में दो पुलिस मुलाजिम समेत 3 को सजा, 6 महीने की जेल, 10 हजार जुर्माना

लुधियाना के ड्रग मामले में दो पुलिस मुलाजिम समेत 3 को सजा, 6 महीने की जेल, 10 हजार जुर्माना

Mar26,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की सेशन कोर्ट ने पंजाब पुलिस के दो कॉन्स्टेबलों सहित तीन लोगों को नशीला पदार्थ सेवन करने के आरोप में छह महीने के सख्त कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश केके गोयल की अदालत ने दोषियों पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर दो माह के कठोर कारावास की सजा दोषियों को काटनी होगी। 8 अप्रैल 2017 को डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने गांव बिलगा निवासी दलविंदर सिंह, गांव थरीके के कॉन्स्टेबल रणजीत सिंह, रायकोट के गांव ब्रहमी के कॉन्स्टेबल गुरिंदर सिंह, राजापुर गांव के गुरचरण सिंह और वड़ैच गांव के लखवीर सिंह पर एनडीपीएस एक्ट और 389 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में अदालत ने आरोपी गुरचरण और लखवीर को बरी कर दिया है। घटना के समय दोनों आरोपी उक्त जगह पर नहीं मौजूद थे। वहीं बाकी तीनों दोषियों खिलाफ उक्त फैसला सुनाया है। नशा तस्करों की करते थे दोनों पुलिस कर्मी मदद अभियोजन पक्ष के अनुसार सब इंस्पेक्टर परवीन रणदेव पुलिस अधिकारियों के साथ भारत नगर चौक पर मौजूद थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दलविंदर, गुरचरण और लखवीर हेरोइन का सेवन कर रहे हैं और इसे बेचने की भी तैयारी में है। पुलिस को सूचना मिली कि लुधियाना में तैनात सिपाही रणजीत सिंह और गुरिंदर सिंह उक्त कारोबार में आरोपियों की मदद करते हैं और खुद भी नशे के आदी हैं। जब भी गुरचरण, लखवीर और दलविंदर नशा करते हैं, कॉन्स्टेबल रणजीत सिंह और गुरिंदर सिंह उनकी मदद करते हैं ताकि वे पुलिस द्वारा पकड़े न जाएं। नशे के पैसे न होने पर दवा और गैंस विक्रेताओं से करते उगाही दोषियों के पास नशा करने के लिए पैसे नहीं होते तो वे दवा की दुकानों और गैस सिलेंडर भरने वाली दुकानों के मालिकों के पास जाते थे और दुकानदारों को धमका कर पैसे की मांग करते। दुकानों पर जाकर खुद को CA (अपराध शाखा) से आए बताते थे। दोषियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने कार में नशा करते समय दबोचे पुलिस ने सूचना के आधार पर फिरोजगांधी मार्केट में शिवानी मोटर के पीछे खड़ी कार पर छापामारी की। पुलिस ने देखा कि कार में बैठकर दलविंदर, सिपाही रणजीत सिंह और सिपाही गुरिंदर सिंह हेरोइन का इस्तेमाल करने की फिराक में थे। पुलिस ने कार चालक दलविंदर और कार की पिछली सीट पर बैठे कॉन्स्टेबल रणजीत और गुरिंदर को पकड़ लिया। पुलिस ने दलविंदर के पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की।

In Ludhianas Drug Case 3 Including Two Policemen Were Sentenced 6 Months In Jail 10 Thousand Fine



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं