September 23, 2026 04:48:16
नेपाल बॉर्डर पर वांटेड अमृतपाल के लगे पोस्टर, फोन पर कोडवर्ड में करता था बात, ट्रेनिंग के लिए पाकिस्

नेपाल बॉर्डर पर वांटेड अमृतपाल के लगे पोस्टर, फोन पर कोडवर्ड में करता था बात, ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान से मंगवाई Ak-47

Mar26,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे के चीफ व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश का रविवार को 9वां दिन है। पुलिस पंजाब के अलावा 5 राज्यों में सर्च कर रही है। अमृतपाल के जैकेट-चश्मे और ट्रैकसूट में वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये पटियाला के बताए जा रहे हैं। पटियाला में अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला को अरेस्ट कर लिया गया है। उसकी तलाश के लिए नेपाल बॉर्डर पर वांटेड के पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल की आखिरी लोकेशन उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में मिली है। महाराजगंज में UP से नेपाल बॉर्डर सटा हुआ है। इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस सोर्सेज ने बताया कि अपनी प्राइवेट आर्मी को ट्रेनिंग देने के लिए अमृतपाल ने पाकिस्तान से 6 AK-47 और 2 AK-56 मंगाई थीं। हथियार जम्मू-कश्मीर के रास्ते पंजाब पहुंचने थे। अमृतपाल अपनी प्राइवेट आर्मी आनंदपुर खालसा फौज (AKF) और अमृतपाल टाइगर फोर्स (ATF) को इसकी ट्रेनिंग देना चाहता था। इसके लिए वह पाकिस्तान के रिटायर्ड मेजर के संपर्क में था। पटियाला में अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला ने पुलिस को बताया कोडवर्ड... पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए अमृतपाल सिंह और पप्पलप्रीत सिंह ने 19 मार्च की रात को पटियाला में शरण ली थी। वहां भी एक महिला बलबीर कौर ने उन्हें अपने घर में रोका था। पुलिस ने महिला बलबीर कौर को आइडेंटिफाई करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बताया कि अमृतपाल ने उसे शाहाबाद से स्कूटी से पटियाला के गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में छोड़ने को कहा था। महिला ने बताया कि अमृतपाल कोडवर्ड में बात कर रहा है। उसने महिला से कहा था कि उसे एक नंबर पर कहना है कि -बुआ जी रेनू बोल रही हूं, चाबी मैट के नीचे है-। इस दौरान लोकेशन न मिले, इसके लिए बलजीत कौर ने अपने मोबाइल को एयरप्लेन मोड पर लगा रखा था। पप्पलप्रीत की बहन व जीजा गिरफ्तार बलजीत कौर के फोन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पप्पलप्रीत सिंह की बहन-जीजा को जम्मू से हिरासत में लिया। इंदौर से भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। कुरुक्षेत्र में रुके अमृतपाल और पप्पलप्रीत सिंह ने बलजीत कौर के फोन से इन व्यक्तियों से लंबी बातचीत की थी। अमृतपाल का एक चाचा रिटायर्ड इंस्पेक्टर उसके गियह भी सामने आया है कि उसका एक चाचा सुखचैन सिंह पंजाब पुलिस का रिटायर्ड इंस्पेक्टर है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल और उसके मास्टरमाइंड चाचा हरजीत सिंह दोनों के रिटायर्ड पुलिसकर्मी सुखचैन सिंह के माध्यम से पुलिस में अच्छे संपर्क थे। दोनों राज्य पुलिस की कार्यप्रणाली से वाकिफ थे। चाचा सुखचैन सिंह का कहना है कि अमृतपाल गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस सोची-समझी साजिश के तहत उसे कोर्ट में पेश नहीं कर रही। पुलिस उसे कुछ और बनाकर बाद में पेश करेगी। उनका कहना था- अमृतपाल सिंह को अगर पुलिस पकड़ना चाहती, तो गांव से पकड़ सकती थी। वह तो यहां आराम से घूमता था और रोज गुरुद्वारे भी जाता था।

Posters Of Wanted Amritpal On Nepal Border Used To Talk On Phone In Codeword Ak 47 Ordered From Pakistan For Training



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं