September 24, 2026 07:22:56
सिद्धू मूसेवाले के पिता को ईमेल पर धमकी, लिखा स्पीच में लॉरेंस का नाम न ले, जान से मार देगें, बलकौर

सिद्धू मूसेवाले के पिता को ईमेल पर धमकी, लिखा स्पीच में लॉरेंस का नाम न ले, जान से मार देगें, बलकौर सिंह बोले बेटे के केस में नहीं जाउंगा अदालत

Mar26,2023 | Enews Team | Mansa

मानसा। पंजाबी मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू को धमकियां मिलने का सिलसिला पुलिस रोक नहीं पा रही है। अब उन्हें एक बार फिर से ई-मेल के जरिए धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि ये धमकी राजस्थान से ई-मेल के जरिए मिली है। पहले भी इस तरह की धमकियां इंस्टाग्राम आदि पर मिलती रही हैं। ईमेल में लिखा है कि बलकौर सिंह लॉरेंस का नाम अपनी स्पीच में लेना बंद कर दें अन्यथा वह उन्हें जान से मार देंगे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। बेटे के केस में अदालतों में जाना छोड़ा, सिर्फ भगवान पर आस दूसरी ओर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह कह रहे हैं कि उन्होंने कोर्ट में मर्डर केस की तारीखों पर भी जाना बंद कर दिया है। इसी तरह अब इंसाफ मांगने के लिए अफसरों के दफ्तरों में भी नहीं जा रहे। उन्हें अब परमात्मा पर भरोसा है। भगवान ही आरोपियों को सजा देगा। भगवान पर ही वह अब आस लगाए हैं। लॉरेंस के इंटरव्यू पर बरसी पर भड़के थे बलकौर सिंह गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 19 मार्च को पहली बरसी के मौके पर बलकौर सिंह गैंगस्टर लॉरेंस समेत पंजाब सरकार पर खूब बरसे थे। बलकौर सिंह का कहना था कि गैंगस्टर जेल से मोबाइल चला इंटरव्यू दे रहा है और पंजाब में इंटरनेट बंद किया हुआ है, ताकि सिद्धू की बरसी पर उसके समर्थक न जुट सके। बलकौर सिंह ने बरसी वाले दिन कुछ लोगों के नाम भी सार्वजनिक किए थे, जिनमें कुछ राजनीतिक, गायक और म्यूजिक कंपनियों के लोग शामिल थे। जिनसे सिद्धू की जान को खतरा था। बरसी वाले दिन माता चरण कौर ने भी कहा था कि वह गुलाम देश में रह रहे हैं। पिछले साल 29 मई शाम को हुई थी मूसेवाला की हत्या पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई रविवार शाम साढ़े 5 बजे मानसा के गांव जवाहरके में हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला पर करीब 40 राउंड फायरिंग की गई थी। मूसेवाला के शरीर पर 19 जख्म मिले थे। इनमें 7 गोलियां सीधी मूसेवाला को लगी थीं। गोली लगने के 15 मिनट के भीतर मूसेवाला की मौत हो गई थी। बोलेरो और कोरोला गाड़ी से पीछा कर थार जीप से जा रहे मूसेवाला का कत्ल किया गया था। उस वक्त मूसेवाला के साथ गनमैन नहीं थे। गैंगस्टर लॉरेंस ने दावा किया था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या गोल्डी बराड़ ने करवाई थी।

Email Threat To Sidhu Moosewales Father Dont Mention Lawrences Name In Speech Will Kill Him Balkaur Singh Said Will Not Go To Court In Sons Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं