लुधियाना। दुगरी इलाके के सूर्या स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड की। जहां पर महिलाओं व लोगों को स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफिरौशी का धंधा करते गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान पुलिस को वहां से काफी आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। पुलिस आने की भनक लगते ही कई युवक पहले ही फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने 6 युवतियों समेत 8 लोगों को पकड़ लिया। थाना मॉडल टाउन पुलिस पुलिस ने मालिक सार्थिक बहल, गांव अय्याली कलां के सुखप्रीत सिंह मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सुखप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन मालिक की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर के काउंटर पर मैनेजर एंट्री के 1500 हजार रुपए लेता है, जिसके बाद बंद कमरे में बोली लगती है। मैनेजर दलाल बनकर ग्राहकों को एक्स्ट्रा सर्विस की पेशकश करता था।
Sex Racket Was Running Under The Guise Of Spa Center Police Raided And Caught 6 Girls