September 23, 2026 05:38:12
सलमान ख़ान को धमकी भरे ईमेल भेजने वाला सिरफिरा गिरफ्तारी: 21 साल का है आरोपी; जोधपुर से हुई गिरफ्तार

सलमान ख़ान को धमकी भरे ईमेल भेजने वाला सिरफिरा गिरफ्तारी: 21 साल का है आरोपी; जोधपुर से हुई गिरफ्तारी, टोहर बनाने को दी धमकी

Mar28,2023 | Enews Team | Jodhpur

जोधपुर। सलमान खान को धमकी भरे ईमेल भेजने वाले शख्स की गिरफ्तारी हो गई है। राजस्थान और मुंबई पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में धाकड़ राम बिश्नोई नाम के शख्स की गिरफ्तारी हुई है। वो सिर्फ 21 साल का है। पुलिस ने जांच में पाया कि ये ईमेल जोधपुर से भेजा गया था। पिछले हफ्ते सलमान खान के मैनेजर जॉर्डी पटेल को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। उस ईमेल में सलमान खान को जान से मारने की बात कही गई थी। इसके बाद से ही ईमेल भेजने वाले शख्स की तलाश हो रही थी। ठिकाने का पता चलते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा
बांद्रा पुलिस इस मामले में FIR दर्ज करके जांच कर रही थी। तभी जोधपुर से खबर आई कि वो ईमेल जोधपुर से भेजा गया था। जोधपुर के लूणी थाने के एसएचओ (स्टेशन हाउस ऑफिसर) ईश्वर चंद पारीक ने इस बात की जानकारी दी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इस केस से जुड़ी सारी जानकारी जोधपुर पुलिस को दी। पुलिस की जांच में पता चला कि जोधपुर के -सियागो की ढाणी- के रहने वाले 21 साल के धाकड़ राम बिश्नोई ने ईमेल भेजा था। धाकड़ राम बिश्नोई के ठिकाने का पता चलते ही बांद्रा पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर और जोधपुर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे जोधपुर से मुंबई लाने की तैयारी है। आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है आरोपी राम बिश्नोई
आरोपी धाकड़ राम बिश्नोई के ऊपर आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है। उसे 12 सितंबर 2022 को सरदारपुरा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसी ने सिद्धू मूसेवाला के पिता को भी एक ईमेल भेजा था। उस ईमेल में भी उसने मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। सलमान के मैनजेर को मेल कर कहा झटका देखना को मिलेगा
तेरे बॉस सलमान से गोल्डी बराड़ को बात करना है। लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू तो सलमान ने देख ही लिया होगा। अगर नहीं देखा है तो उससे बोल देना कि इंटरव्यू जरूर देख ले। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना। फेस-टु-फेस बात करना है तो वो भी बता देना। अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है। अगली बार झटका ही देखना को मिलेगा।

The Madman Who Sent Threatening Emails To Salman Khan Arrested The Accused Is 21 Years Old Arrested From Jodhpur Threatened To Make Tohar



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं