अमृतसर। विजिलेंस ब्यूरो ने पद का दुरूपयोग, राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी आरोप में नायब तहसीलदार, पटवारी व एक महिला पर कार्रवाई की है। विजिलेंस पुलिस स्टेशन, अमृतसर रेंज ने अमरजीत सिंह नायब तहसीलदार उप तहसील अटारी, बलविंदरजीत सिंह पटवारी और एक महिला पर आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जाँच जारी है। जानकारी के अनुसार आरोपियों पर अपने पदों का दुरूपयोग करने और राजस्व रिकॉर्ड में महिला के नाम पर ज़मीन के हस्तांतरण के दौरान उसे अनुचित लाभ देने का आरोप है। मामले में बलविंदरजीत सिंह पटवारी, जो कि अब कानूनगो अमृतसर है को को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि जाँच के दौरान यह सामने आया है कि उक्त राजस्व अधिकारियों ने गाँव मुहावा, अमृतसर जि़ले की हरजीत कौर के साथ सांठगांठ कर 79 मरले ज़मीन उनके नाम पर हस्तांतरित की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि उक्त महिला के नाम पर भूमि हस्तांतरित करते समय आरोपी अधिकारियों ने राजस्व रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की। क्योंकि उक्त भूमि के मालिक की मृत्यु वर्ष 1959 में हुई थी और जाली डीड की फोटोकॉपी के आधार पर भूमि का हस्तांतरण भूमि मालिकों की उपस्थिति सुनिश्चित किए बिना किया गया था।
Fir On Naib Tehsildar Patwari And Woman Vigilance Alleges Misuse Of Post Irregularities In Revenue Records