लुधियाना। चार साल पहले दोराहा में बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या करने मामले में लुधियाना एडिशनल सेशन जज अमरजीत सिंह की अदालत ने दो दोषियों को सजा-ए-मौत की सजा सुनाई है। वहीं उन्हें 2.20 लाख रुपए जुर्माना भी सुनाया गया है। दोषियों की पहचान दोराहा के रोहित कुमार और विनोद के रूप में हुई है। साल 2019 में थाना दोराहा में पुलिस द्वारा बच्ची के पिता की शिकायत पर बच्ची से रेप व उसकी हत्या करने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में फैसला देते हुए कोर्ट ने दोनों को सजा सुनाई है। आरोपियों ने बच्ची से जबरदस्ती दुष्कर्म कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। बच्ची के परिजनों ने 10 मार्च 2019 को दोषियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद उनके खिलाफ थाना दोराहा में 6 पॉस्को और IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया। जिला अटॉर्नी पुनीत जग्गी और सरकारी वकील बीडी गुप्ता ने बताया कि अदालत ने दोषियों को 2 लाख 20 हजार रुपए जुर्माना भी जमा करवाने के लिए कहा है।
Death Sentence To 2 Convicts In Rape And Murder Case Court Also Imposed Fine Of 2 20 Lakhs