लुधियाना। एसटीएफ की टीम ने हेरोइन की तस्करी करने जा रहे एक सिलाई मास्टर व फैक्ट्री वर्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1 किलो 870 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी से पुलिस को एक मोटर साइकिल भी मिला है। आरोपियों से बरामद हेरोइन की इंटरनेशनल कीमत साढ़े 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। थाना एसटीएफ मोहाली की पुलिस ने शेरपुर मुस्लिम कॉलोनी के मोहम्मद इश्तियाक और टिब्बा रोड रामदित्त नगर के प्रवीण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। DSP दविंदर चौधरी ने बताया कि इंस्पेक्टर हरबंस सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन की डिलीवरी देने जा रहे है। सूचना के आधार पर टीम ने मोहल्ला मुस्लिम कॉलोनी शेरपुर कलां में नाकाबंदी की। पुलिस ने बदमाशों को चैकिंग के लिए रोका। आरोपी इश्तियाक के बैग की जब तलाशी ली गई तो पुलिस को 1 किलो 870 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सिलाई व फैक्ट्री में चिप्स पैकिंग का काम करते है आरोपी जांच अफसर ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इश्तियाक पिता के साथ सप्लाई करने का काम करता है। दूसरा आरोपी प्रवीण कुमार फैक्ट्री में चिप्स पैकिंग करने का काम करता है। दोनों आरोपी दोस्त हैं। वे पिछले एक साल से हेरोइन की तस्करी कर रहे थे। शहर के कई इलाकों में करते थे सप्लाई जांच अफसर ने बताया कि आरोपी दूसरे राज्य से हेरोइन सस्ते भाव पर मंगवाते थे। जिसके बाद लुधियाना के अलग अलग इलाकों में सप्लाई करते थे। आरोपी जल्द अमीर बनना चाहते थे। जिसके चलते उन्होंने ये धंधा शुरु किया। पुलिस आरोपियों से नशा खरीदने वालों की तलाश कर रही है।
Heroin Worth 10 50 Crore Recovered From Sewing Master And Factory Worker Started Business To Become Rich Soon