संगरुर। संगरूर में तीन मजदूरों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। तीनों मजदूर गांव नमोल के रहने वाले है। रात को तीनों ने इकट्ठे एक ही जगह शराब पी। देर रात शराब पीकर वह घर पर सो गए। सुबह जब वह उठे नहीं तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें जगाने की कोशिश की। बाद में उन्हें यह पता चला कि उनकी मौत हो गई है तो चीख पुकार मच गई। मरने वाली की पहचान गुरमेल सिंह, गुरतेज सिंह और चमकौर सिंह के रूप में हुई है। चमकौर सिंह की पत्नी का कहना है कि उसका पति रोजाना की तरह शराब पीकर आता था और सो जाता था। शनिवार सुबह जब देर तक नहीं उठा। उसने चादर उठाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, चमकौर सिंह की पत्नी ने बताया कि उसके घर में कमाने वाला अकेला वही था। लंबे समय से बिक रही जहरीली शराब गांव वालों का कहना है कि गांव में काफी समय से नकली शराब का काम चल रहा है और इन मजदूरों की मौत भी उसी नकली शराब की वजह से हुई है। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि न तो प्रशासन नशे को लेकर सतर्क है और न ही नकली शराब बेचने वालों पर कोई शिकंजा कसा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि अगर नकली शराब वालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे गांव की तरफ से इस मामले को लेकर संघर्ष भी किया जा सकता है। SHO बोले- आरोपियों पर कार्रवाई होगी थाना चीमा के SHO लखबीर सिंह ने बताया कि सुबह नमोल गांव के सरपंच का फोन आया था जिसने बताया कि उनके गांव में 3 मजदूरों की मौत हो चुकी है। जब मौके पर जाकर देखा तो तीनों मजदूर गुरमेल सिंह गुरतेज सिंह और चमकौर सिंह घर में मृतक पाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानून के मुताबिक जो भी व्यक्ति इस में आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
3 Laborers Died Due To Poisonous Liquor In Sangrur Drank Sitting Together At Night And Found Dead In The Morning