September 23, 2026 00:10:18
बठिंडा जेल के हवालातियों का Video वायरल, बोले- अंदर जेल अधिकारी बिकवा रहे नशा-मोबाइल; कैदियों को देक

बठिंडा जेल के हवालातियों का Video वायरल, बोले- अंदर जेल अधिकारी बिकवा रहे नशा-मोबाइल; कैदियों को देकर पैसा इकट्‌ठा करने को बोलते

Apr9,2023 | Enews Team | Bathinda

बठिंडा। पंजाब में गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू के बाद बठिंडा जेल का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें 12 हवालाती जेल में बिक रहे नशे, मोबाइल और हालातों को बता रहे हैं। इस मामले में हवालाती मनी पारस, गुरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, भूपिंदर कुमार, हरदीप सिंह, हरपाल सिंह, हरबंत सिंह, नवतेज सिंह, मनजीत सिंह, रणजोध सिंह, अर्शदीप सिंह व जसप्रीत सिंह के खिलाफ ब्लैमेंलिंग और धमकी देने का केस दर्ज हो चुका है। जेल प्रशासन के अनुसार, इन सभी हवालातियों ने बाहर से मोबाइल मंगवाया और जेल प्रशासन के खिलाफ एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसके बाद यह सभी हवालाती जेल प्रशासन को उनके अनुसार जेल में नशा बिकवाने, मोबाइल, सिगरेट आदि सप्लाई करवाने का दबाव बना रहे थे। ऐसा न करने पर रिकॉर्डिड वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। जिसके बाद जेल प्रशासन ने सभी के खिलाफ कुछ दिन पहले ही मामला दर्ज करवा दिया था। सभी हवालातियों ने कहा वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह... सभी को फतेह बुलाते हैं। यह पंजाब की एक नंबर जेल- बठिंडा हाई सिक्योरिटी जेल से बोल रहे हैं। आपको दिखाते हैं, जो सरकारें या प्रशासन बाहर दिखा रहा है, वो सब फोकी बाते हैं। यहां सब कुछ चलता है, इसके हम सभी गवाह हैं। यहां बेहद टॉर्चर किया जाता है सभी को। किसी का गिट्‌टा तोड़ा जाता है, किसी की टांगें तोड़ी जाती हैं। डांगें (लाठियां) मार-मार के तोड़ी जाती हैं। यह हाई सिक्योरिटी के कारण सभी लोगों को प्रेशराइज किया जाता है, मैंटली अपसेट मैंटली टॉर्चर किया जाता है लोगों को। हम बताते हैं कि यहां कैसे लोगों को बेवकूफ बनाया जाता है। लोगों को बताया जाता है कि यहां बहुत सख्ताई की है। यह देखिए.... यह सब कुछ इंदरजीत सिंह काहलों, नवदीप डिप्टी जो सिक्योरिटी डिप्टी है, भूपिंदर सिंह है, जसपाल सिंह है, यह सारे मिल कर नेक्सस चला रहे हैं, जेलों में। यह कहते हैं कि उनका सामान बिके। यह खुद ही सामान देकर लोगों को बांटने के लिए कहते हैं और पैसे इकट्‌ठे करने के लिए बोलते हैं। 1-1 लाख रुपए बैरकों का देते हैं। दूसरा हवालाती बोला- सभी हवलदारों की चेकिंग होती है, इनकी नहीं होती। काहलों, नवदीप, जसपाल डिप्टी इनकी चेकिंग कम होती है। यह सभी पर्दा रखते हैं, किसी हवालाती को काला पीलिया हुआ। कत्ल के मामले में अंदर आया, ऐसे कह कर पर्दा रखते हैं। दवाई भी नहीं देते। यह देखो मेरा गिट्‌टा तोड़ दिया है। यह नील डाल दिया है। यह मुझे नशा-पत्ता बेचने के लिए कहते हैं। मैं नशा नहीं बेच सकता, क्योंकि हम आप इसमें से गुजरे हैं। इस कारण उसके पैर का गिट्‌टा तोड़ दिया गया। हम कुछ कह नहीं सकते, बस विनती करते हैं भगवंत मान से। जो भी जेलों में जो भी सप्लाई हो रहा है, उसे बंद किया जाए। यह सारा नशा मुलाजिम ही लेकर आते हैं और बाद में लड़कों को पीटते हैं कि यह नशा कहां से आया। सभी पंजाब वालों को विनती करते हैं कि एक बार जेलों की तरफ भी देखो। कनाडा से करवाया वीडियो वायरल जब जेल प्रशासन ने इन सभी हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया तो सभी ने वीडियो कनाडा में भेज वायरल करवा दी। जांच में सामने आया कि यह वीडियो लुधियाना के रहने वाले एक गोपी नाम के व्यक्ति को भेजी गई, जो अब कनाडा में है। इसी गोपी ने इस वीडियो को वायरल कर दिया। विरोधियों ने निशाने पर आई आप इस वीडियो के वायरल होने के बाद आप सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ चुका है। रोज कत्ल हो रहे हैं, गैंगस्टर पुलिस पर हावी हैं। यहां जंगल राज चल रहा है। वहीं आप के वक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि यह सिस्टम अभी नहीं बिगड़ा। सिस्टम को सुधारने का प्रयास जारी है। जल्द ही सिस्टम को सुधार भी लिया जाएगा। वीडियो की जांच पुलिस ने की शुरू बठिंडा कैंट के SHO गुरदीप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो को कनाडा से वायरल किया गया। 12 में से 6 आरोपी दूसरी जेलों से यहां शिफ्ट किए गए हैं। सभी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।

Video Of The Lock Ups Of Bathinda Jail Went Viral Said Jail Officers Are Selling Drugs Mobiles Inside Telling To Collect Money By Giving It To Prisoners



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं