सिरसा। राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत से वॉट्सऐप के जरिए 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार करके उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। सिरसा पुलिस का दावा है कि आरोपी प्रदीप ने खुद को लारेंस बिश्नोई का गुर्गा बताकर फिरौती मांगी थी। एएसपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि सीआईए सिरसा व सदर सिरसा की संयुक्त पुलिस टीमों ने 5 अप्रैल 2023 को व्हाट्सएप के माध्यम से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने की घटना के आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसपी ने बताया कि शिकायकर्ता हनीप्रीत दतक पुत्री संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा ने थाने में आकर शिकायत दी थी। हनीप्रीत ने बताया कि 5 अप्रैल 2023 को व्हाट्सएप के माध्यम से मेरे मोबाइल नंबर पर मैसेज आया कि मैं लॉरेंस बिशनोई ग्रुप से दीपा बोल रहा हूं और मैनें चार लोगों को टारगेट किया है जिसमें आपका भी नाम है। आप मुझे 50 लाख रुपये दे दो, न देने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी पंचकूला दंगों में रहा शामिल आरोपी को मंडी डबवाली से काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार निवासी बराड़ो वाली गली वार्ड़ नंबर 21 मंडी डबवाली जिला सिरसा के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज और उसका अपराधिक रिकार्ड भी खगांला जा रहा है। प्रदीप का दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। आरोपी प्रदीप खुद पंचकूला दंगों में संलिप्त था और हनीप्रीत का जानकार है। दोनों का नाम एक ही एफआईआर में दर्ज है। डेरा प्रेमी के कहने पर दी धमकी सिरसा पुलिस में वाट्सअप नंबर से प्रदीप को ट्रेस कर लिया। प्रदीप ने डेरा प्रेमी मोहित इंसा का साथी होने का दावा किया। इसके बाद पूछताछ के लिए शनिवार रात को डबवाली से हिरासत में लिया। हालांकि पूछताछ के 2 घंटे बाद उसे छोड़ दिया गया। मोहित इंसा ने कहा कि आरोपी प्रदीप ने उसका नाम लिया, वह झूठ बोल रहा था। उसने पुलिस को अपने बयान में बताया था कि उसने मोहित के कहने पर यह काम किया है। जबकि वह व्यक्ति पंचकूला के दंगों में शामिल था। मोहित इंसा ने कहा कि आरोपी प्रदीप फर्जी बयान दे रहा था। वह एक बार उसके पास मदद मांगने आया था। आरोपी ने कहा कि वह मोहित से मिला हुआ है और 5 अप्रैल को क्लीनिक पर उससे मिला था। जिस जगह उसने क्लीनिक बताया वहां पर मेरा क्लीनिक नहीं था। न ही वह 5 अप्रैल को सिरसा में था। उसने उसकी पत्नी का भी जिक्र किया, लेकिन उसकी शादी नहीं हुई थी। पंचकूला दंगों के बाद भागा था आरोपी सिरसा पुलिस ने जिस व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, वह आरोपी पंचकूला दंगों के बाद हनीप्रीत के साथ ही भागा था। वह खुद ही गाड़ी चला रहा था। सिरसा पुलिस सभी पहलुओं से पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इसका खुलासा कर देगी वहीं सिरसा एसपी उदय सिंह मीणा ने बताया कि इस मामले को ट्रेस कर लिया गया है। कुछ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। यह किसी गैंगस्टर का काम नहीं है। जांच चल रही है।
Gangster Threat To Ram Rahims Daughter Honeypreet 50 Lakh Ransom Demanded In The Name Of Lawrence Accused Arrested Involved In Panchkula Riots