मोहाली। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन में खूनी झड़प हो गई। रविवार सुबह निहंगों के दो ग्रुप आपस में ही भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें एक निहंग सिंह की बाजू काट डाली। उसे मोहाली के 6 फेज स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए PGI रेफर किया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल घटनास्थल पर हालात सामान्य है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई थी। मामले इतना बढ़ गया कि दोनों ग्रुपों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसी हमले में निहंग गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार के बीच तुरंत लोग भी एकत्र हुए बताया गया है कि अन्य लोगों ने मामले को शांत कराने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। बाद में मोर्चा के नेता भी मौके पर पहुंच गए। घायल की पहचान बब्बर सिंह चंडी के रूप में हुई है। वह बाबा अमना ग्रुप से जुड़ा हुआ है।
Blood Clash In Mohali Qaumi Insaf Morcha Groups Of Nihang Singhs Crowded Together Ones Arm Cut Off Pgi Recruitment