September 22, 2026 23:18:51
अमृतपाल का साथी पप्पलप्रीत होशियापुर से गिरफ्तार, अमृतसर में सरेंडर करने की थी तैयारी

अमृतपाल का साथी पप्पलप्रीत होशियापुर से गिरफ्तार, अमृतसर में सरेंडर करने की थी तैयारी

Apr10,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। वारिस पंजाब दे के चीफ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी साथी पपलप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे होशियारपुर से पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह अमृतसर में अपने गांव आकर सरेंडर करना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने जॉइंट ऑपरेशन कर उसे दबोच लिया। पपलप्रीत 18 मार्च को अमृतपाल के साथ ही फरार हुआ था। इसके बाद वह साए की तरह उसके साथ चल रहा था। पपलप्रीत और अमृतपाल फरारी के बाद हर बार साथ नजर आए। इनकी पटियाला, कुरुक्षेत्र और दिल्ली में एक साथ होने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। इसके अलावा दोनों की एनर्जी ड्रिंक पीते की भी सेल्फी वायरल हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पपलप्रीत ने ही अमृतपाल को सरबत खालसा (सिखों की धर्म सभा) बुलाने की अपील करने को कहा था। इसके लिए अकाल तख्त के जत्थेदार पर दबाव बनाने की राय भी उसने ही दी थी। देशद्रोह का हो चुका पर्चा पपलप्रीत अमृतसर के मजीठा हल्के के गांव मरडी कलां का रहने वाला है। उसकी मां सरकारी टीचर थी और पिता खेतीबाड़ी से जुड़े हैं। वारिस पंजाब दे के साथ जुड़ने से पहले 2017 में पपलप्रीत ने खालिस्तान का समर्थन करने वाले सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी को जॉइन किया था। इसके अलावा वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार खालिस्तान मूवमेंट को आगे बढ़ाता था। पंजाब में अकाली दल की सरकार के समय साल 2015 में सरबत खालसा बुलाया गया था। इसके ऑर्गनाइजर्स में एक पपलप्रीत भी था। जांच में पुलिस ने पपलप्रीत सिंह पर ISI के साथ संबंध होने के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज किया था। 12 नवंबर 2015 को अमृतसर के चाटीविंड थाने में दर्ज FIR में पपलप्रीत की भड़काऊ स्पीच भी दर्ज की गई थी। पपलप्रीत सिंह ने जेल में बंद बब्बर खालसा के खतरनाक आतंकवादी नारायण सिंह चौड़ा का भड़काऊ संदेश पढ़ा। इसी दौरान जगतार सिंह हवारा को अकाल तख्त का जत्थेदार नियुक्त किया गया था। पुलिस ने पपलप्रीत सिंह सहित अन्य आयोजकों पर धारा 124ए, 153-ए, 153-बी, 115, 117, 120-बी और UAPA की धारा 13 (1) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66-F के तहत FIR दर्ज की गई थी। फरार होने के बाद अमृतपाल के 28 घंटे में 2 वीडियो और एक ऑडियो सामने आ चुकी है। जिसमें उसने अकाल तख्त के जत्थेदार से 14 अप्रैल को बैसाखी पर तलवंडी साबो में सरबत खालसा बुलाने की अपील की थी। इसके अलावा अमृतपाल ने यह भी कहा कि वह सही सलामत है। हालांकि अभी तक उसके ठिकाने का कोई पता नहीं चल सका है। अमृतपाल का मीडिया एडवाइजर, विदेशी चैनल में पत्रकार रहा पपलप्रीत शुरू से ही अमृतपाल का बहुत करीबी रहा है। पपलप्रीत अमृतपाल का मीडिया सलाहकार भी है। -वारिस पंजाब दे- का किसी भी तरह से कोई कार्यक्रम होता है तो मीडिया का पूरा अरेंजमेंट पपलप्रीत ही करता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल से संबंध रखती हर खबर शेयर करना और सोशल एक्टिविटी की पल-पल की खबर, सोशल मीडिया पर क्या डालना है और क्या नहीं, ये सारी चीजें बताना पपलप्रीत का ही काम था। पपलप्रीत एक यूट्यूब चैनल भी चलाता और वो इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहता है। वह विदेशों से चलने वाले चैनलों में बतौर पत्रकार रहा है। कई इंटरव्यू भी उसने कवर किए हैं। 18 मार्च से फरार अमृतपाल, NSA लगा, 2 वीडियो जारी की अमृतपाल सिंह पिछली 18 मार्च से फरार है। पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) के तहत केस दर्ज हो चुका है। अमृतपाल जालंधर के शाहकोट से पुलिस घेरे को चकमा देकर भागा था।इसके बाद पुलिस को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में उसकी लोकेशन मिली। हालांकि उसे अभी तक पकड़ा नहीं जा सका।

Amritpals Accomplice Pappalpreet Arrested From Hoshiapur Was Preparing To Surrender In Amritsar



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं