लुधियाना। जगराओं में एक युवक 9वीं कक्षा की छात्रा को डरा धमकाकर पांच महीने तक अवैध संबंध बनाता रहा। वे किसी को बताने पर उसके भाई को मरवाने की धमकी देता था। इसी बीच वे एक बार फिर से नाबालिगा को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले जा रहा था। लेकिन रास्ते में नाबालिगा ने बचाव के लिए छलांग लगा दी और चोटें लगी। जिसके बाद उसने घर आकर मां के पूछने पर उसने पूरी आप बीती बताई। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। थाना जगराओं पुलिस ने जसकरण सिंह उर्फ बबलू के खिलाफ रेप करने, पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जगराओं की रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे फोन करता रहता है। वह पिछले 4-5 महीनों से अपने घर ले जाकर उसके साथ रेप कर रहा है। जब उसके घर कोई नहीं होता तो वह मौके का फायदा उठाता। बीते दिनों भी उसके पास जसकरण का फोन आया। वह उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा। जब उसे महसूस हुआ कि वह अब फिर उसे अपने घर ले जा रहा है तो उसने चलती बाइक से छलांग लगा दी। जिसमें उसकी बाजू पर चोट आई।
Rape Of 9th Class Student The Young Man Was Having A Relationship For 5 Months Jumped From The Bike To Rescue And Gave Information To The Family