लुधियाना। दुगरी स्थित भाई हिम्मत सिंह नगर गली नंबर 4 में नमकीन फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इस दौरान एक फायर कर्मी भी झुलस गया। फैक्ट्री मालिक मुकेश शर्मा ने बताया कि आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री में फर्नीचर, कैश और अन्य सारे सामान को नुकसान पहुंचा है। साथ ही वर्करों के मोबाइल भी आग में जलकर राख हो गए। उनके अनुसार अचानक फैक्ट्री की पहली मंजिल पर लगी बिजली की भट्टियों में धमाका हुआ। कुछ ही देर में आग ने तेल के पास पहुंची और विकराल रूप धारण कर लिया। वहां आग बुझाने का कोई यंत्र मौजूद नहीं था बावजूद इसके फैक्ट्री में काम कर रहे वर्करों ने आग को बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। कुछ देर में आग बढ़ती चली गई और वर्कर भी अंदर फंस गए। 6 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। अंदर मौजूद करीब 12 वर्करों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इस दौरान फायर कर्मी सौरव भगत का पैर झुलस गया। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में मौजूद था तेल का टैंकर फैक्ट्री में तेल का एक टैंकर भी मौजूद था। जिसमें करीब 25 हजार लीटर तेल भरा हुआ था। यदि टैंकर आग की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फायर अधिकारियों ने तुरंत आसपास की बिल्डिंगें खाली करवा दी थीं।
Namkeen Factory Caught Fire 12 Workers Were Rescued Fire Personnel Scorched Control The Fire After 6 Hours