September 22, 2026 23:18:57
कोटकपूरा गोलीकांड में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल कोर्ट में हुए पेश, 4 मिनट में हाजिरी लगवाकर हुए

कोटकपूरा गोलीकांड में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल कोर्ट में हुए पेश, 4 मिनट में हाजिरी लगवाकर हुए फारग

Apr12,2023 | Enews Team | Kotkapura

कोटकपूरा। कोटकपूरा में 14 अक्टूबर 2015 को हुए गोलीकांड से जुड़े केस में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल फरीदकोट अदालत पहुंचे। वह यहां ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अजय पाल सिंह की अदालत में पेश हुए। सुखबीर करीब साढ़े 12 बजे फरीदकोट पहुंचे और अदालत में 4 मिनट के अंदर हाजिरी लगवाकर फारिग हो गए। सुखबीर बादल की पेशी को लेकर बड़ी संख्या में अकाली दल के कार्यकर्ता और नेता अदालत परिसर के बाहर मौजूद रहे। अदालत में पेश होने के बाद बाहर निकले सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार द्वारा खराब गेहूं की खरीद पर 31 रुपए तक की कटौती को अवैध बताया। उन्होंने वैल्यू कट के नाम पर जारी इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की। सुखबीर बादल ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के इस आदेश को पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की नालायकी का नतीजा बताया। उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी सरकार को कानून व्यवस्था के मामले में नाकाम बताया। पूर्व सीएम की सेहत खराब के कारण पेशी से छूट मिली कोटकपूरा गोलीकांड में पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल भी नामजद है। जिस समय ये गोलीकांड हुआ था, उस समय प्रकाश सिंह बादल ही प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। बुधवार को प्रकाश सिंह बादल ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पेशी से छूट ले ली थी।

Former Deputy Cm Sukhbir Badal Appeared In The Court In The Kotkapura Firing Case Got Released In 4 Minutes

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं