चंडीगढ़। पंजाबी गायक मनकीरत औलख से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाबी मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराने के आरोप में घिरे सिंगर मनकीरत औलख की दो बाइक सवार शख्सों द्वारा रेकी की गई। घटना रात करीब पौने 1 बजे की बताई जा रही है, जब मनकीरत औलख अपनी गाड़ी में जा रहे थे, तो 3 बाइक सवार शख्सों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। घटना की सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई है, जिसमें दो शख्स मनकीरत औलख का पीछा करते दिख रहे हैं। दोनों रेकी करने वालों ने मुंह ढके हुए थे। दोनों शख्स मनकीरत को नुक्सान पहुंचाने की फिराक में थे, लेकिन मनकीरत के गनमैन के बाहर निकलते ही बाइक सवार दोनों शख्स फरार हो गए। क्यों दोनों मनकीरत पर हमला करने की फिराक में थे, इस बारे अभी कुछ पता नहीं चला है। बता दें कि मनकीरत औलख वैसे भी अकसर विवादों में घिरे रहते हैं, गत दिनों भी उनके खिलाफ एक शिकायत डी.जी.पी. को दी गई है, जिसमें उनके नए गाने पर हथियारों को प्रमोट करने के आरोप लगे हैं। इससे पहले सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी पंजाब पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। मनकीरत औलख के गैंगस्टर लारैंस के साथ भी कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद उन्हें पुलिस जांच का सामना करना पड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा सी.सी.टी.वी. फुटेज को कब्जे में ले लिया है। ली हैं तथा जांच जारी है।
Racket Of Punjabi Singer Mankirat Aulakh Bike Rider Was Seen Chasing In Cctv Name Came In Sidhu Moosewala Murder Case