September 24, 2026 03:26:43
लुटेरों से बचाते ट्रक पुल से गिरा, कई किलोमीटर किया पीछा, पुलिस ना कहा झूठ बोल रहा ड्राइवर

लुटेरों से बचाते ट्रक पुल से गिरा, कई किलोमीटर किया पीछा, पुलिस ना कहा झूठ बोल रहा ड्राइवर

Apr14,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में टोल प्लाजा के पास बने सदर्न बाइपास पर एक ट्रक पुल से नीचे जा गिरा। ट्रक में पुणे से दो बॉयलर लुधियाना के बस्ती जोधेवाल में सप्लाई के लिए लाए जा रहे थे। ड्राइवर पवन के मुताबिक उससे लूट करने के लिए मुल्लांपुर से पहले राएकोट रोड पर कुछ बदमाश उसके पीछे लग गए थे। इन बदमाशों ने उससे 20 हजार रुपए मांगे। बदमाशों ने की मारपीट पवन ने बताया कि बदमाशों ने उसे कहा कि उसने उनकी गाड़ी का नुकसान किया है, इस कारण वह जुर्माना भरे। जबकि उन लोगों को वह जानता भी नहीं था और न ही कोई नुकसान किया। पवन मुताबिक बदमाशों ने उससे जमकर मारपीट की। बदमाशों ने उसे वहीं मारपीट कर छोड़ दिया। हड़बड़ाहट से हुआ हादसा यहां पहुंचने के बाद उसका ट्रक पुल से नीचे जा गिरा। पवन ने बताया कि उसकी गाड़ी के आगे बेसहारा पशु आ गया था जिस कारण उसकी गाड़ी असंतुलित होकर नीचे गिर गई। जबकि मौके के प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक पवन उन बदमाशों से सहमा हुआ था। लूट के डर से हड़बड़ाहट में उससे गाड़ी पुल से नीचे गिर गई। संबंधित थाना में नहीं दी शिकायत पवन ने बताया कि थाना लाडोवाल के कुछ पुलिस कर्मचारी घटना से काफी देर बाद मौके पर आए। पुलिस उसे कह रही है कि तुम्हारे साथ लूट जैसी कोई वारदात की कोशिश नहीं हुई, तुम झूठ बोल रहे हो। यदि लूट की कोशिश जैसी वारदात हुई है तो संबंधित थाना में क्यों नहीं जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शी राजू ने बताया कि लूट करने वाले बदमाशों ने ही ड्राइवर पवन का मोबाइल भी छीना है। पवन ने बताया कि दोनों बॉयलर अब खराब हो गए हैं। फिर से ये बॉयलर वापस पुणे जाएंगे। फिलहाल ट्रक को सुबह क्रेन आदि की मदद से निकलवाया जाएगा।

The Truck Fell From The Bridge While Saving The Robbers Chased For Several Kilometers The Police Said That The Driver Was Lying

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं