September 24, 2026 03:24:38
कार चालक ने ट्रैफिक मुलाजिम को बोनट पर लेटा घसीटा, मोबाइल इस्तेमाल करने से रोकने पर कार चालक ने की व

कार चालक ने ट्रैफिक मुलाजिम को बोनट पर लेटा घसीटा, मोबाइल इस्तेमाल करने से रोकने पर कार चालक ने की वारदात

Apr14,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। माता रानी चौक के पास एक कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ बदसलूकी की। युवक ने ट्रैफिक पुलिस को बोनट पर घसीटा और जोरदार कट मारते हुए उसे गिरा दिया। ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने युवक को ड्राइव करते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोका था। इससे गुस्साए युवक ने उसके साथ बदतमीजी की। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक हेड कांस्टेबल हरदीप सिंह ने जब घंटाघर चौक की तरफ से आ रहे एक कार चालक को मोबाइल फोन का प्रयोग करते देखा तो उसे उसने रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने रुकने की बजाय गाड़ी भगाने की कोशिश की। अचानक से हरदीप गाड़ी के बोनट के सामने आ गया तो युवक ने गाड़ी तेज कर ली। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को बोनट पर बैठाकर ले गया। हरदीप शोर मचाता रहा, लेकिन करीब 1 किलोमीटर तक ड्राइवर उसे बोनट पर घसीटता हुआ छावनी मोहल्ला, मन्ना सिंह नगर आदि इलाकों में ले गया। रास्ते में जोरदार कट मारा और हरदीप को नीचे गिरा दिया। पुलिसकर्मी की वर्दी फटी, लगी चोटें इस घटना में हरदीप को कुछ चोटें भी लगी हैं। उसकी वर्दी भी फटी है। साथ ही मोबाइल भी टूट गया। हरदीप का सिविल अस्पताल में इलाज करवाया गया। ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस ने आसपास की CCTV फुटेज निकालकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज आरोपी कार चालक की पहचान मुकल मोंटू निवासी मोहल्ला फतेहगढ़ के रूप में हुई है। उस पर थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने धारा 279, 332, 186, 353, 307, 427, 34 IPC के तहत दर्ज कर दिया है। उसके साथ एक युवक भी कंडक्टर सीट पर बैठा था।

The Car Driver Dragged The Traffic Policeman Lying On The Bonnet The Car Driver Committed The Incident For Stopping Him From Using The Mobile



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं