September 24, 2026 03:26:01
पति की जमानत को प्रेमी से कुंवारी बता लिए एक लाख, शादीशुदा का पता चलने पर युवक ने कर डाली महिला की ह

पति की जमानत को प्रेमी से कुंवारी बता लिए एक लाख, शादीशुदा का पता चलने पर युवक ने कर डाली महिला की हत्या

Apr14,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। वीर पैलेस के पास महिला की हत्या कर फेंकी लाश के मामले को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मरने वाली महिला ने उससे शादीशुदा होने की बात छिपाकर प्रेम संबंध बनाए। जिसके बाद शादी का झांसा देकर झूठ बोलकर पति को जेल से छुड़वाने के लिए एक लाख रुपए ले लिए। लेकिन जब उसे सच्चाई का पता चला तो उसने खंजर से वार कर महिला की हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी से खंजर भी बरामद कर लिया है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने छोटी मुड़ियां के अवतार सिंह की शिकायत पर समराला के जतिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि महिला सरबजीत कौर की एक साल पहले गांव मंगली ऊंची के रहने वाले अवतार सिंह के साथ शादी हुई थी। अवतार सिंह के साथ सरबजीत कौर की लव मैरिज थी। अवतार सिंह के खिलाफ खन्ना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। इस बीच सरबजीत कौर की जतिंद्र के साथ फोन पर बातचीत होने लगी। आरोपी जतिंद्र ने उन्हें बताया कि उसके महिला के साथ संबंध भी बने थे जिसके बाद वह उससे शादी करना चाहता था। महिला ने उसे झूठ बोला की वह शादीशुदा नहीं है। एक लाख रुपए लेकर बात करनी की बंद एसएचओ ने बताया कि सरबजीत कौर ने जतिंदर से एक लाख रुपए की मांग की कि उसका भाई किसी केस में जेल में बंद है। जिसके चलते उसने उसकी जमानत करवानी है। यह कहकर उसने जतिंदर से एक लाख रुपए लिए और मार्च 2023 में अपने पति की जमानत करवा ली। लेकिन बाद में उसने जतिंदर से बातचीत करनी बंद कर दी। जिससे जतिंदर परेशान रहने लगा। जतिंदर ने सरबजीत को 13 अप्रैल की शाम पार्क में बुलाया। वहां सरबजीत ने बताया कि वे शादीशुदा है और उसने पैसे अपने पति की जमानत कराने को लिए थे। जिसके बाद गुस्साए जतिंदर ने खंजर से उसके शरीर पर वार कर हत्या कर डाली।

Husbands Bail Told One Lakh As A Virgin From Lover The Young Man Killed The Woman After Finding Out That She Was Married



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं