September 23, 2026 01:58:52
Cbi केजरीवाल से छह घंटे से कर रही पूछताछ, शराब घोटाले के आरोप, पंजाब के कैबिनेट मंत्री और विधायकों प

Cbi केजरीवाल से छह घंटे से कर रही पूछताछ, शराब घोटाले के आरोप, पंजाब के कैबिनेट मंत्री और विधायकों पर लाठीचार्ज

Apr16,2023 | Enews Team | Delhi

दिल्ली। AAP संयोजक एवं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से CBI शराब घोटाले में पूछताछ कर रही है। केजरीवाल रविवार सुबह पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत सीबीआई ऑफिस पहुंचे। जहां पर करीब छह घंटे से लगातार पूछताछ जारी है। हालांकि केजरीवाल के समर्थन के लिए पंजाब के मंत्री व नेताओं समेत अन्य कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे हैं। अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली जा रहे पंजाब की मान सरकार के मंत्रियों और विधायकों समेत अन्य कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा बादली में रोका गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आरोप लगाए कि पुलिस द्वारा उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया गया। इसके बाद निहत्थे शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे AAP वर्करों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। डॉ. बलबीर ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जान बचाने के लिए उन्हें CPR करना पड़ा। घायलों को अस्पताल भी ले जाया गया। उन्होंने इस घटना को AAP के विरोध को कुचलने के लिए मोदी सरकार का क्रूर हमला बताया है। मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इसे शर्मनाक कृत्य बताया है। उन्होंने लिखा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि संविधान और सर्वोच्च न्यायालय हमें घूमने और शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार देता है। लेकिन AAP को इसकी परमिशन नहीं दी जा रही। उन्होंने पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों, विधायकों और स्वयंसेवकों को बादली में रोके जाने को शर्मनाक कहा है। पुलिस हिरासत में लिए गए AAP पार्षद अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली पहुंचे AAP से चंडीगढ़ नगर निगम की पार्षद अंजू कत्याल और दमनप्रीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसका कारण उनके द्वारा अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में संलिप्त होने के पोस्टर फाड़ा जाना बताया गया है। इसके अलावा पंजाब के मंत्री व विधायकों और सभी कार्यकर्ताओं को दिल्ली बॉर्डर पर रोका गया है। सभी मंत्री व कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क बैठ कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का मुक्की की सूचना भी है।

Cbi Interrogating Kejriwal For Six Hours Allegations Of Liquor Scam Punjab Cabinet Minister And Mlas Lathicharged



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं