लुधियाना। सिविल अस्पताल में एक महिला मरीज देखने के बहाने वार्ड में घुसकर तीन दिन के बच्चे को खिलाने के बहाने गोद में उठाकर फरार हो गई। हालांकि बता दें कि महिला को वार्ड में घुसने से पहले सिक्योरिटी व स्टॉफ ने पूछताछ भी की। उससे पूछा कि आखिर वे किससे मिलने जा रही है। लेकिन वे किसी मरीज का नाम नहीं बता सकी थी। जिसके बाद वे दूसरे वार्ड में घुसकर बच्चा चुरा ले गई। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि सिक्योरिटी को शक होने के बावजूद उन्होंने महिला से पूछताछ नहीं की। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने बच्चे की मां शबनम के बयान पर जांच कर रही है। यह वारदात सोमवार तड़के 3 बजे हुई। अस्पताल में लगे कैमरों के मुताबिक 12:04 मिनट पर एक व्यक्ति और महिला ओटी कॉम्प्लेक्स में रेस्ट करने रुके। इसके बाद तड़के करीब 3 बजे महिला यह कहकर वार्ड में दाखिल हुई कि उसका कोई मरीज है जिसका ऑपरेशन हुआ है, उससे मिलने जा रही है। स्टाफ ने जब उससे मरीज का नाम पूछा तो उस नाम का कोई मरीज नहीं था, लेकिन फिर वह महिला वार्ड में घुस गई। मां को बेसुध कर बच्चा उठाया बताया जा रहा है कि महिला ने पहले बच्चे की मां को नशीली चींज सुघाकर बेसुध किया। जिसके बाद बच्चे को खेलने के बहाने उठाया और मौका देख रात को व्यक्ति सहित फरार हो गई। महिला ने बच्चा पास न देख जोर-जोर से रोना चिल्लाना शुरू कर दिया।
The Woman Stole The Child In The Civil Hospital On The Pretext Of Seeing The Patient Escaped In The Ward On The Pretext Of Feeding