September 24, 2026 03:26:02
नीरज भवाना व बंबीहा गैंग की गैंगस्टर जग्गू को धमकी, लिखा- लॉरेंस ग्रुप की दूसरी विकेट जग्गु की जल्द

नीरज भवाना व बंबीहा गैंग की गैंगस्टर जग्गू को धमकी, लिखा- लॉरेंस ग्रुप की दूसरी विकेट जग्गु की जल्द गिरेगी

Apr18,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में गैंगस्टरों के बीच जंग छिड़ गई है। तिहाड़ जेल में प्रिंस तेवतिया की हत्या के बाद बंबीहा गैंग ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा कि अब लॉरेंस ग्रुप की दूसरी विकेट जल्द गिराने जा रही है। ये पोस्ट बंबीहा गैंग के गैंगस्ट नीरज सहरावत ने की है। नीरज ने ये पोस्ट NB ग्रुप, टील्लू, सुनिल मान, बल्ली ब्रदर्स,दविंदर बंबीहा ग्रुप, कौशल तौधरी, रोहित चौधरी को टैग की है। दिल्ली में टाइट सिक्योरिटी वाली तिहाड़ जेल के अंदर गैंगवार में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया का मर्डर हो गया था। इस मर्डर के बाद पुलिस बेशक अलर्ट हो गई है, लेकिन गैंगस्टर लगातार पोस्टें सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। गैंगस्टर रोहित चौधरी पर प्रिंस की हत्या का आरोप प्रिंस तेवतिया के मर्डर में गैंगस्टर रोहित चौधरी का नाम सामने आ रहा है। प्रिंस पहले बंबीहा गैंग में ही था, लेकिन उसकी गैंगस्टर रोहित चौधरी के साथ दुश्मनी पड़ गई। इस कारण उसने खुद को सेफ रखने के लिए दिल्ली के एक और नामी गैंगस्टर हासिम बाबा से हाथ मिला लिया। हासिम बाबा लॉरेंस सिंडिकेट का मेंबर था। उसने ही प्रिंस की जेल में लॉरेंस से मुलाकात कराई थी। इसके बाद प्रिंस भी लॉरेंस सिंडिकेट का मेंबर बनकर काम करने लग गया। ये गैंग है लॉरेंस सिंडिकेट के खास- गोल्डी बराड़, संदीप उर्फ काला जठेड़ी, संपत नेहरा, कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग, हाशिम बाबा, जितेन्द्र मान उर्फ गोगी गैंग, नीटू दाबोदिया गैंग, सुनील राठी, अशोक प्रधान, राजेश बवानिया, मोहित मोई के अलावा पंजाब की कुछ अन्य गैंग शामिल हैं। कौन है जग्गु भगवानपुरिया जग्गू भगवानपुरिया गुरदासपुर के भगवानपुर गांव का रहने वाला है। पैदा हुआ तो माता-पिता ने नाम दिया जसप्रीत सिंह। कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी, लेकिन मन लगा जुर्म की दुनिया में। जैसे जैसे बड़ा हुआ जुर्म की दुनिया से जुड़ने लगा और फिर अपना नाम बदलकर रख लिया जग्गू भगवानपुरिया। अपने गांव के नाम भगवानपुर से अपना नाम जोड़कर गैंगस्टर की दुनिया में कदम रखा। गुरी नाम के पंजाब के ही एक गैंगस्टर के साथ मिलकर उसने काम कर शुरू किया। छोटी-मोटी लूटपाट, मारपीट, वसूली जैसे कामों को करते हुए वह आगे बढ़ता रहा। इसके बाद बाद जग्गू ने पैसे लेकर हत्याएं करवानी शुरू की। यानी दूसरों के नाम की सुपारी लेकर वो हत्याएं करवाता। इस काम में उसे खूब पैसा मिलने लगा।

Gangster Jaggu Of Neeraj Bhavana And Bambiha Gang Threatened Wrote Jaggus Second Wicket Of Lawrence Group Will Fall Soon



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं