September 24, 2026 03:24:57
Breaking News - मूसेवाला मर्डर का आरोपी अनमोल अमेरिका में सिंगर करण औजला और शैरी मान के साथ दिखा, लॉ

Breaking News - मूसेवाला मर्डर का आरोपी अनमोल अमेरिका में सिंगर करण औजला और शैरी मान के साथ दिखा, लॉरेंस का भाई है आरोपी

Apr19,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में शामिल अनमोल अमेरिका में नजर आया है। अनमोल मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस का भाई है। वह पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान के शो में पहुंचा हुआ था। यह कार्यक्रम कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में हुआ था। वीडियो में अनमोल करन औजला के साथ स्टेज पर नाचते नजर आ रहा है। वह सेल्फी भी लेता नजर आ रहा है। यह वीडियो बीते 16 अप्रैल की बताई जा रही है। अनमोल के इन सिंगर्स के साथ नजर आना इसलिए ज्यादा अहम है क्योंकि मूसेवाला के कत्ल के मामले में लगातार कुछ पंजाबी सिंगरों पर सवाल उठ रहे हैं। मूसेवाला के माता-पिता भी लगातार ये बात कहते रहे हैं कि उनके बेटे के कत्ल की साजिश में म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हैं। अनमोल ने गोल्डी बराड़ संग हत्याकांड को अंजाम दिया पंजाब पुलिस की जांच में सामने आया था कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की साजिश तिहाड़ जेल में बैठकर लॉरेंस ने रची थी। इसके बाद उसके भाई अनमोल और भांजे सचिन ने कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम दिया। उन्होंने मूसेवाला की रेकी कराई। फिर शूटर्स और उनके लिए हथियारों का इंतजाम किया। लॉरेंस ने कत्ल से पहले भारत से बाहर भेजा लॉरेंस की कोशिश थी कि सचिन और अनमोल मूसेवाला का कत्ल करवाएं, लेकिन उसके बाद इस केस में उनका नाम न आए या फिर पुलिस उन्हें अरेस्ट न करे। भाई को बचाने के लिए लॉरेंस ने मूसेवाला का कत्ल करवाने से पहले भाई अनमोल और भांजे सचिन के फेक पासपोर्ट बनवाए और उन्हें बाहर भेज दिया। इसके बाद 29 मई को मूसेवाला की हत्या कर दी गई। कॉमन फ्रेंड ने बुलाया था सोशल मीडिया पर विरोध होने पर सिंगर करण औजला ने इस पर सफाई भी दी है। करण औजला ने कहा- मुझे नहीं लगा कि मुझे इसकी जरूरत है, लेकिन इतने सारे पोस्ट और संदेशों को देखने के बाद मैं रविवार को बेकर्सफील्ड CA में कार्यक्रम के बारे में स्पष्ट करना चाहता हूं। एक कलाकार के रूप में मुझे और भाई शैरी मान को हमारे कॉमन फ्रेंड के अनुरोध पर एक रिसेप्शन शो में परफॉर्म करने के लिए बुक किया गया था। 2. हमें नहीं पता, शादी में कौन शामिल हो रहा कलाकार के रूप में, हमें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि हमारे द्वारा बुक किए गए शादी के शो में कौन शामिल हो रहा है या किसे आमंत्रित किया जा रहा है। इसलिए मैं शादी के शो करना पसंद नहीं करता। मेरे ध्यान में लाया गया है कि मेरे व भाई शैरी के परफार्म करते समय एक संदिग्ध व्यक्ति पीछे था। जब तक मैंने इन पोस्ट और संदेशों को नहीं देखा तब तक मुझे नहीं पता था कि वह कौन हो सकता है। 3. मैं हर व्यक्ति को नोटिस नहीं करता, शो पर ध्यान देता हूं एक कलाकार के रूप में मैं अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करता हूं और शो छोड़ देता हूं। मैं हर व्यक्ति को नोटिस नहीं करता क्योंकि आसपास बहुत से लोग हैं। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि कई कैमरे और फोन लगातार रिकॉर्डिंग कर रहे थे और आमतौर पर मैं जहां हूं, वहीं होता हूं। मैं कभी भी जानबूझकर इसमें शामिल नहीं होता या खुद को इस तरह की किसी भी चीज़ से नहीं जोड़ता। 4.मुझे इन चीजों में शामिल न करें मुझे इन चीजों में शामिल न करें। एक कलाकार के रूप में आप पहले से ही कई चीजों से गुजर रहे हैं जैसा कि आप सभी अब जानते हैं। यह एक विनम्र अनुरोध होगा कि स्थिति को और जटिल न करें। आशा है कि इससे मामला स्पष्ट हो गया होगा।

Breaking News Accused Of Moosewala Murder Anmol Appeared In America With Singer Karan Aujla And Sherry Mann Accused Is Lawrences Brother



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं