September 23, 2026 20:27:47
अमृतसर में हिंदू नेता सूरी के भाई पर हमला, बृज मोहन बोले- पुलिस अधिकारियों के सामने गोली चली, लेकिन

अमृतसर में हिंदू नेता सूरी के भाई पर हमला, बृज मोहन बोले- पुलिस अधिकारियों के सामने गोली चली, लेकिन केस दर्ज नहीं किया

May5,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में दिसंबर 2022 में अपनी जान गंवा चुके हिंदू नेता सुधीर सूरी के भाई पर अब हमला हुआ है। सूरी के भाई बृज मोहन ने आरोप लगाया है कि बीते कुछ समय से उन्हें धमकियां मिल रही थी, लेकिन कल रात जब दो युवकों पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अधिकारियों के सामने गोलियां चल गईं और अभी तक पुलिस जांच में जुटी है। बृज मोहन सूरी ने कहा कि बीते कुछ दिनों से उन्हें 9046591601और +19077054 नंबरों से कॉल आ रही थी। फोन करने वाले धमकाते थे और जाने से मारने की धमकियां दे रहे थे। बीते दिन गुरुवार को धमकाने का सिलसिला बढ़ गया। उन्हें शिवाला कॉलोनी स्थित घर के सामने रेलवे लाइनों पर दो शक्की युवक दिखाई दिए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस के सामने चली गोलियां बृज मोहन का कहना है कि थाना ए-डिवीजन की एसएचओ उनके घर आईं। वे रेलवे लाइनों की तरफ बड़े। घर के सामने पार्क में थे और एसएचओ घर के बाहर ही थी। तभी दो युवक उन्हें देख सतर्क हो गए। उन्होंने युवकों को ललकारा। उन्होंने दो राउंड उन पर फायर किए, युवकों ने भी एक राउंड उन पर फायर किया। उनकी पिस्टल में तीसरा फायर अटक गया और युवक वहां से भाग गए। पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद से अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। बृज मोहन व उनके समर्थकों ने थाना ए-डिवीजन का घेराव किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच कर रहे हैं।

Hindu Leader Suris Brother Attacked In Amritsar Brij Mohan Said Shot In Front Of Police Officers But Did Not Register Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं