September 23, 2026 20:28:37
जालंधर पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, कहा लोग सोच समझकर डाले Aap को वोट, इंसाफ की लड़ाई छेड़ी, च

जालंधर पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, कहा लोग सोच समझकर डाले Aap को वोट, इंसाफ की लड़ाई छेड़ी, चुप नहीं बैठेंगे

May6,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर में लोकसभा उपचुनाव के दौरान पंजाबी सिंगर -सिद्धू मूसेवाला की एंट्री- ने सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला यात्रा आज लांबड़ा से चलने के बाद रविदास चौक होते हुए लतीफपुरा पहुंची। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने लतीफपुरा में लोगों के घर गिराए जाने के बाद टेंटों में रहकर विरोध जताने की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाबी कमजोर नहीं है। अपने हक की लड़ाई लड़ना जानते हैं। उन्होंने लतीफपुरा वासियों के हौसले को सलाम करते हुए कहा कि हमने भी पंजाब में अपने बेटे शुभदीप के लिए इंसाफ की लड़ाई छेड़ी है। वह तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक कि उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता है। मूसेवाला की मां बोली- इंसाफ मिलने तक लड़ेंगे मां चरण कौर ने कहा कि दुश्मन तो कोई कसर नहीं छोड़ता है, लेकिन वाहेगुरु में हम सब में उससे लड़ने के लिए हौसला दिया है। हम लड़ेंगे और तब तक लड़ेंगे जब तक कि हमें इंसाफ नहीं मिल जाता। शुभदीप के काम से कुछ लोग इतने परेशान थे कि वह काम से तो उसे हरा नहीं सके। पिछले 4 साल से उसे हराने की कोशिश कर रहे थे। कई हथकंडे अपनाए पर असफल रहे। अंत में उन्होंने उस पर हमला करवा कर हत्या करवा दी। चरण कौर ने कहा कि दुश्मनों ने उनके बेटे को बेरहमी से मारा। सरकार से जब हम इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं तो आगे से जवाब मिलता है कि 32-33 लोगों को पकड़ा जा चुका है। जिन्हें हम कह रहे हैं कि इन्होंने उनके बेटे की हत्या करवाई है सरकार पुलिस को उन्हें पकड़ने के लिए क्यों नहीं कहती। संदीप अंबिया, चावला, गुरजंट का क्या कसूर था? बलकौर सिंह ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था कि पूरी तरह से दिवाला निकल चुका है। पंजाब के नौजवानों को पकड़-पकड़ तर डिब्रूगढ़ भेजा जा रहा है। जबकि जेलों में बैठे गैंगस्टरों को इंटरनेट से लेकर तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। रोज गैंगस्टर जेलों से अपनी वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। पंजाब में जो भी व्यक्ति अपनी मेहनत से 4 पैसे कमाकर खड़ा होने की कोशिश करता है उसके पीछे फिरौती मांगने वाले पड़ जाते हैं। तरनतारन के गुरजंट ने सारा जिंदगी ढाबा चलाया। मेहनत कर पैसे जोड़े तो कपड़े का कारोबार शुरू किया तो फिरौती वाले पीछे पड़ गए। पैसे नहीं दिए तो सरेआम हत्या कर दी। नकोदर में टिम्मी चावला ने मेहनत कर बिजनेस खड़ा किया। गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर लिया को फिरौती वाले उसके पीछे पड़ गए। उसे भी पैसे न देने पर मौत के घाट उतार दिया। कबड्डी में इंटरनेशनल स्तर पर नाम कमाने वाले संदीप नंगल अंबिया को सरेआम विदेश में बैठे लोगों ने गैंगस्टरों से मरवा दिया। शुभदीप से घबरा कर करवाया कत्ल मूसेवाला के पिता ने कहा कि दो कमरों वाले घर में रहकर शुभदीप (सिद्धू मूसेवाला) ने डिग्री की थी। उन्होंने 20 लाख रुपए बैंक से कर्ज लेकर उसे कनाडा भेजा था। कनाडा में जाकर उसने गायकी के क्षेत्र में अपना नाम बनाया। वह गाने खुद लिखकर गाता था। इसके बाद शुभदीप ने अपनी कंपनी बना ली। बस कंपनी बनाने की देर थी कि पंजाब की 50 प्रतिशत म्यूजिक इंडस्ट्री पर उसका कब्जा हो गया। सभी ने बहुत कोशिश की कि मूसेवाला को किसी तरह से पीछे किया जाए, लेकिन उसे कोई पीछे नहीं कर पाया। इसके बाद उनके होनहार बब्बर शेर बेटे को मारने की साजिशें होने लगी और उसका कत्ल करवा दिया। सरकार साजिश रचने वालों को गिरफ्तार करे सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि सरकार कह रही है कि हमने उनके बेटे को गोलियां मार कर हत्या करने वाले सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है वह सिर्फ शूटर हैं। वह तो किसी न किसी गैंगस्टर के आदेश पर गोली मारने जाते हैं। हमें तो वो चाहिए जिन्होंने उनके बेटे को मारने की साजिश रची थी और सुपारी दी थी।

Sidhu Moosewalas Parents Reached Jalandhar Said People Voted For Aap After Thinking Fought For Justice Will Not Sit Silent



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं