अमृतसर। अमृतसर में शनिवार देर रात करीब 12 बजे हेरिटेज स्ट्रीट पर धमाका हुआ। इससे सारागढ़ी पार्किंग में खिड़कियों पर लगा कांच चारों तरफ फैल गया। यह कांच 5 से 6 श्रद्धालुओं को लगा, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि यह एक हादसा है। इसी बीच धमाके की CCTV सामने आ गई है, जिसमें ब्लास्ट, निकलती चिंगारियां और धुआं साफ दिख रहा है। फिलहाल मामले की फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। घटना के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसा है। नवजोत सिद्धू ने ट्वीट में कहा- अमृतसर में ब्लास्ट कई घायल। जिस जंग में राजा की जान को ख़तरा ना हो उसे जंग नहीं राजनीति कहते है” ……. 1200 सिक्योरिटी वालों के कवच में महफूज रहकर जब “Most Protected” मुख्यमंत्री मूक-दर्शक बनके अपने राज्य में खुले आम कत्ल , फिरौतियां और लूट होते देख रहा हो तो पतन निश्चित है । अमन अमान जब बिगड़ जाए , जान माल महफूज ना हो , दुकानों में ग्राहक ना हो, कारोबारी प्रदेश छोड़ के जाना शुरू कर दें , नौजवान पलायन करे - सूबे की 1 लाख करोड़ की संपत्ति बिक जाए और राज करने वाले बस खुद को और अपने दिल्ली वाले अकाओं को सुरक्षित करने में व्यतीत हो तो जहाँ प्रदेश की वित्तीय स्थिति बदतर होती है वही अराजकता का माहौल पैदा होता है…… क्या यह पंजाब को बदनाम करने की और मुद्दों से भटकाने की साजिश है या फिर सरकार अनाड़ी और नाकाबिल है ……. दोनों परिस्थितियों में हार पंजाब की है….. दुर्भाग्यपूर्ण है …. “पंजाब जीतना चाहिए” !!
Explosion In Heritage Street Of Golden Temple Cctv Came In Front Of Blast Forensic Team Engaged In Investigation Sidhu Taunted Cm Mann