September 23, 2026 20:27:48
ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बचाने के बदले में करोड़ों में रिश्वत मांगने वा

ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बचाने के बदले में करोड़ों में रिश्वत मांगने वाले अफसर के परिसरों पर सीबीआई की छापामारी

May12,2023 | Desk | Enews Punjab Mumbai

एनसीबी मुंबई जोन के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए समीर वानखेड़े के परिसरों पर आर्यन खान क्रूज केस से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में छापामारी की। ये छापामारी दिल्ली, मुंबई और रांची सहित 29 जगहों पर की गई । ये सभी ठिकाने.वानखेड़े सहित उनकी बहन, पिता और सास-ससुर के बताए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सीबीआई के अधिकारी के हवाले से बताया कि क्रूज जहाज पर ड्रग्स बरामदगी मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नहीं फंसाने के बदले में 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में वानखेड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद ये छापामारी का दौर शुरु किया गया है। आर्यन खान को क्लीनचिट क्यों मिली? क्रूज पर जब छापा मारा गया था तो वानखेड़े नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोन के चीफ थे। क्रूज से दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत अन्य लोगों को ड्रग्स लेने के आरोप में दो अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आर्यन खान करीब चार हफ्तों तक न्यायिक हिरासत में रहे। उनकी गिरफ्तारी पर कई सवाल उठे थे और तब खुद गवाह ने भी गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। इसके बाद एनसीबी ने मई 2022 में कहा कि खान के खिलाफ सबूत नहीं मिले, इसलिए क्लीनचिट दी जा रही है। वानखेड़े के खिलाफ मुंबई के अलग-अलग थानों में चार शिकायतें दर्ज की गई हैं। मुंबई पुलिस ने शिकायतों की जांच के लिए चार अधिकारियों को नियुक्त किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिलीप सावंत की देखरेख में यह जांच कराई जा रही है। --- मलिक ने जारी किया निकाहनामा, वानखेड़े बोले, सही है पर धर्म नहीं बदला क्रूज ड्रग्स मामले की जांच कर रहे नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के जोनल निदेशक समीर वानखेडे़ हिंदू हैं या मुस्लिम इसको लेकर बुधवार को विवाद और गहरा गया। एनसीपी प्रवक्ता व मंत्री नवाब मलिक ने वानखेडे़ के जन्म प्रमाण पत्र के बाद अब उनका निकाहनामा जारी किया। निकाह कराने वाले काजी ने भी इसकी तस्दीक की है। जवाब में समीर वानखेड़े ने इसे स्वीकार तो किया लेकिन साथ ही दावा किया कि उन्होंने अपना धर्म कभी नहीं बदला, वह हमेशा से हिंदू हैं। समीर वानखेड़े का उनकी पहली पत्नी डॉ. शबाना कुरैशी से निकाह हुआ था। मलिक ने इस शादी का निकाहनामा ट्वीट कर उसमें लिखा, इस निकाहनामे में समीर का नाम समीर दाऊद वानखेडे़ लिखा है। साल 2006 में 7 दिसंबर के दिन बृहस्पतिवार को रात 8 बजे समीर दाऊद वानखेड़े और शबाना कुरैशी के बीच मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) के लोखंडवाला कॉम्पलेक्स में निकाह हुआ। दूसरे ट्वीट में मलिक ने लिखा, निकाह में 33 हजार मेहर के रूप में अदा की गई थी। इसमें गवाह नंबर दो अजीज खान थे जो वानखेडे़ की बहन यास्मीन के पति हैं। मलिक ने इससे पहले वानखेडे़ का जन्म प्रमाणपत्र जारी कर फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया था जिस पर वो अब भी कायम हैं। मलिक ने कहा, मैं वानखेडे़ के धर्म को नहीं बल्कि उनके कपटपूर्ण कृत्य को सामने लाना चाहता हूं जिसके जरिये उन्होंने आईआरएस की नौकरी हासिल की और एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति का हक मारा।

Cbi Raids Officer Who Demanded Bribe In Crores In Exchange For Saving Actor Shahrukh Khan Son Aryan Khan



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं