September 23, 2026 20:27:45
अमृतपाल से डिब्रूगढ़ जेल में 2 घंटे पूछताछ:nsa ने खालिस्तानी गतिविधियों और फंडिंग को लेकर पूछे कई सव

अमृतपाल से डिब्रूगढ़ जेल में 2 घंटे पूछताछ:nsa ने खालिस्तानी गतिविधियों और फंडिंग को लेकर पूछे कई सवाल

May25,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह से पूछताछ का क्रम शुरू हो गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) के अधिकारियों ने जेल में अमृतपाल से पूछताछ की है। मंगलवार को डिब्रूगढ़ पहुंचे अधिकारियों ने बुधवार को अमृतपाल सिंह से जेल में ही करीब 2 घंटे तक पूछताछ की। हालांकि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के किसी अधिकारी ने यह पुष्टि नहीं की है उनसे क्या-क्या और किन-किन सवालों के जवाब मांगे गए हैं। लेकिन पता चला है कि अमृतपाल से खालिस्तानी गतिविधियों और विदेश में बैठे खालिस्तानी समर्थकों से मिलने वाली फंडिंग के बारे में पूछा गया है। यह भी पता चला है कि एजेंसी के अधिकारी फिर से अमृतपाल से पूछताछ कर सकते हैं। एक पुलिस अधिकारी ने सिर्फ यह जानकारी दी है कि अमृतपाल सिंह से अलग से अकेले पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि एजेंसी के अधिकारी अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और करीबी पपलप्रीत समेत 8 अन्य जेल में बंद पंजाब के लोगों से भी अलग-अलग पूछताछ करेंगे। पूछताछ से पहले NSA के एडवाइजरी बोर्ड ने की थी मुलाकात राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों की पूछताछ से पहले असम की डिब्रूगढ़ जेल में NSA के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्यों ने अमृतपाल, उसके करीबी पपलप्रीत समेत 9 लोगों से मुलाकात की थी। इसमें बोर्ड की अध्यक्ष हाईकोर्ट की रिटायर जस्टिस शाबिहुल हसनैन, बोर्ड के सदस्यों सुवीर सिओकंद, दिव्यांशु जैन, पंजाब पुलिस के आईजी राकेश अग्रवाल शामिल थे। उन्होंने उनसे कुछ सवाल पूछे और बयान दर्ज किए थे। अमृतपाल और पपलप्रीत समेत 9 पंजाबी डिब्रूगढ़ जेल में बंद पंजाब के अजनाला थाने पर हमला करने और खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके करीबी पपलप्रीत सिंह समेत 9 पंजाबी युवक असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। पपलप्रीत को 10 अप्रैल को गिरफ्तार कर 11 अप्रैल को डिब्रूगढ़ जेल में बंद किया गया था। जबकि वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 36 दिन की फरारी के बाज 23 अप्रैल को संत जरनैल सिंह भिंडरांवाला के गांव रोडे के गुरुघर से गिरफ्तार किया गया था। यहां गिरफ्तारी से पहले उसने गुरुघर में माथा टेका और वहां पर मौजूद संगत को संबोधित भी किया था।

Amritpal-Interrogated-For-2-Hours-In-Dibrugarh-Jail-Nsa-Asked-Many-Questions-Regarding-Khalistani-Activities-And-Funding



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं