लुधियाना। धांधरा रोड पर सवारियां उठाने को लेकर चल रहे झगड़े में ऑटो चालकों ने बुढेल कंपनी की बस को घरे लिया। सवारियों से भरी बस पर हथियारों समेत एक दर्जन के करीब हथियारबंदों ने हमला कर दिया। उन्होंने कंडक्टर की भी जमकर पिटाई कर डाली। जबकि बस की तोड़फोड़ की। कुछ मिनट हमला करने के बाद हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए। इस हमले में कंडक्टर व चार सवारियां जख्मी हुई। जिन्हें सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। मामले की सूचना मिलने पर चौकी बसंत एवेन्यू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए बस कंपनी के कर्मी बलबीर सिंह ने बताया कि बढेर कंपनी की बस रोजाना डेहलों से लुधियाना जाती है। धांधरा रोड पर ऑटो चालक बस आने के समय वहां रुककर सवारियां चढ़ाते है। उन्हें कई बार कहा गया कि बस के आने पर 5 मिनट के लिए उन्हें समय दिया जाए, ताकि वह सवारियां चढ़ा सके। इसी के चलते ऑटो चालक रंजिश रखने लगे। जिसके चलते मंगलवार को उन्होंने हमला कर दिया।
Breaking-News-Auto-Drivers-Attacked-A-Bus-Full-Of-Passengers-On-Dhandhara-Road-Passengers-And-Conductor-Injured-Vandalized-With-Weapons