September 23, 2026 20:27:38
पुलिस की कार्रवार्ई:नकली अरेस्ट वॉरंट ले पहुंचे सीबीआई के फर्जी मुलाजिम महिला समेत दो गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवार्ई:नकली अरेस्ट वॉरंट ले पहुंचे सीबीआई के फर्जी मुलाजिम महिला समेत दो गिरफ्तार

Jun1,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। डाबा इलाके में सीबीआई के नकली अधिकारी बनकर घूम रहे एक महिला और पुरुष को लोगों ने दबोच लिया। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो आईडी कार्ड बरामद हुए हैं। जानकारी देते लोगों ने बताया कि बुधवार को गोपाल नाम का शख्स महिला कांता देवी के साथ इलाके में आया और बहादर सिंह का घर पूछ रहा था। लोगों ने उससे पूछा कि कौन तो उसने कहा कि वो सीबीआई के अधिकारी हैं और उन्हें बहादर सिंह की तलाश है। क्योंकि उस पर एक हत्या का पर्चा दर्ज है और उसी की गिरफ्तारी का वाॅरंट लेकर वो आए हैं। लोगों को कुछ गड़बड़ लगी, उन्होंने दोनों को घर में बैठा लिया। इसके बाद बहादर सिंह को फोन किया जोकि कुछ समय पहले ही आस्ट्रेलिया चला गया था। बहादर सिंह ने उन्हें बताया कि उक्त लोग ठग हैं, वो उसे हत्या के मामले में से निकालने की बात कहकर तीन लाख रुपए मांग रहे थे। उसने उन्हें कहा था कि लुधियाना आकर उससे पैसे ले जाएं। इसके बाद वो विदेश चले गए थे। लोगों ने जब उक्त दोनों से सख्ती से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी राणा नाम के शख्स ने तीन लाख रुपए लेने के लिए भेजा था और जाते हुए ये कार्ड थमा दिए थे। पड़ताल के दौरान पता चला है कि बहादर सिंह सरकारी पद से रिटायर हैं। कुछ समय पहले उनके साथ साइबर ठगी हुई थी। । अब तक लग रहा है कि ये काम राजस्थान के उसी गैंग का है, जिसने उनसे आॅनलाइन ठगी की थी।

Police-Action-Fake-Cbi-Employee-Arrived-With-Fake-Arrest-Warrant-Two-Arrested-Including-Woman

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं