अमृतसर। पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार (घल्लूघारा दिवस) और पंजाब में आतंकी हमले के इनपुट को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। मोगा में आज खालिस्तानी समर्थकों ने जहां बस अड्डे पर खालिस्तान का झंडा फहराया वहीं पर खालिस्तान के समर्थन में नारे भी लिखे। ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर खालिस्तानियों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। खालिस्तानी समर्थकों की इन्हीं गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच यह भी पता चला है कि पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के पास इनपुट आया है कि विदेश में बैठा आतंकी अर्श डल्ला पंजाब में आतंकी हमले करवा सकता है। उसने पंजाब में गैंगस्टरों लेकर अपने स्लीपर सेल सक्रिय कर दिए हैं। मोगा से खालिस्तानी झंडे फहराने की शुरुआत की सूत्रों के हवाले से पता चला है कि खुफिया विभाग को जो इनपुट मिले है उनके अनुसार खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला की प्लानिंग ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी 6 जून से पहले खून खराबा करवाने की है। अर्श डल्ला ने पंजाब में सरकारी इमारतों पर खालिस्तानी झंडे फहराने की भी योजना बनाई है। ताकि पंजाब का माहौल खराब किया जा सके। सरकारी इमारतों पर जो डल्ला की खालिस्तानी झंडे फहराने की योजना है उसकी शुरुआत उसने मोगा बस अड्डे से कर दी है। मोगा बस अड्डे पर झंडा फहराए जाने के बाद सोशल मीडिया पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसका वीडियो अपना मैसेज भी वायरल किया है। उसने सभी की बरसी पर श्री हरिमंदिर साहिब में एकत्र होने के लिए कहा है। शहरों फ्लैग मार्च के साथ तलाशी अभियान जालंधर में सुरक्षा के मद्देनजर जहां तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं वहीं पर लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास पैदा करने के लिए पुलिस अफसरों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अफसरों ने कहा कि यह फ्लैग मार्च कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए निकाला जा रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।
Police-Alert-On-Input-Of-Terrorist-Attack-In-Punjab-Khalistani-Supporters-Raised-Slogans-In-Moga-Police-Took-Out-Flag-March