September 23, 2026 20:28:03
ट्रैवल एजेंट घई पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Ed का एक्शन, 58 लाख की संपत्ति कुर्क

ट्रैवल एजेंट घई पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Ed का एक्शन, 58 लाख की संपत्ति कुर्क

Jun2,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में 100 से अधिक मामलों में नामजद ट्रैवल एजेंट नीतीश घई पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। ईडी ने घई की 58 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क कर दी है। लुधियाना पुलिस ने घई की संपत्तियों की कुर्की के लिए ED को पत्र भेजा था। एजेंट घई पर विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने के 100 से अधिक केस दर्ज हैं। इस आरोप में जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। बता दें कि नीतीश घई का शिकार हुए लोग शिव सेना के पास गए थे। शिव सेना ने भी घई के खिलाफ रोष प्रदर्शन करके पुलिस पर ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दबाव डाला था। शिव सेना का आरोप था कि ट्रैवल एजेंट ने लोगों से पैसे ठगे हैं। कुछ मामलों में हो चुका समझौता घई के खिलाफ दर्ज मामलों में से कुछ ही में समझौता हुआ है, जबकि अन्य पीड़ित न्याय पाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। लुधियाना की अदालतों में कई मामलों की सुनवाई चल रही है। पुलिस ने पीड़ितों-उनके परिवारों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। घई ने लुधियाना में घुमार मंडी में कार्यालय खोला था।

Ed-Action-In-Money-Laundering-Case-On-Travel-Agent-Ghai-Assets-Worth-Rs-58-Lakh-Attached

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं