फरीदकोट। फरीदकोट जिले में शुक्रवार की सुबह से दोपहर तक SSP ऑफिस में विजिलेंस की रेड चली। इस दौरान कई अफसरों और कर्मचारियों से पूछताछ की सूचना है और रिकॉर्ड की चैकिंग भी की गई। हालांकि मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण अभी इसकी पुष्टि किसी भी अधिकारी की ओर से नहीं की जा रही है, लेकिन शहर में चर्चा जरूर रही। 35 लाख में डील, 20 लिए, 15 बकाया सूत्रों के अनुसार, मामला 7 नवंबर 2019 को कोटसुखिया स्थित डेरा बाबा हरका दास के संत बाबा दयाल दास के हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें जांच के नाम पर 50 लाख रुपए की रिश्वत हत्याकांड के आरोपियों से मांगी गई थी। सौदा 35 लाख रुपए में तय हुआ था, जिसमें से 20 लाख रुपए आरोपियों द्वारा ले लिए गए थे। 15 लाख बाद में मिलने थे। चंडीगढ़-फिरोजपुर विजिलेंस ने खंगाला बताया जा रहा है कि जब इस रिश्वतखोरी की खबर मर्डर केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को लगी तो उन्होंने जांच बीच में रोककर मामला विजिलेंस के ध्यान में लाया, जिसकी जांच के लिए शुक्रवार की सुबह विजिलेंस चंडीगढ़ से एक DSP और फिरोजपुर विजिलेंस का एक DSP फरीदकोट पहुंचे। दोनों ने SSP ऑफिस में कई घंटे बिताए।
Vigilance-Raid-In-Faridkot-Ssp-Office-Case-Of-Demanding-50-Lakh-Bribe-In-Murder-Case-Questioning-Of-Many-Officers-Discussion-Of-Taking-Them-Into-Custody