लुधियाना। लुधियाना जिले के माछीवाड़ा साहिब में पैसों के लेनदेन में एक मशहूर पंजाबी सिंगर के भाई ने एक व्यक्ति को पहले शराब पिलाई। फिर उसे एक कमरे में बंद कर कपड़े उतारकर तीन दिन तक डंडों से पीटा। उसकी इतनी बुरी तरह से पिटाई की कि कान का पर्दा भी फाड़ दिया। यहां तक कि उसका शौच तक बीच में निकल गया। इसकी बकायदा पंजाबी सिंगर के भाई व दोस्तों ने वीडियो भी बनाई। जिसके बावजूद पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। जिसके चलते अब पीड़ित पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के घर पहुंचा और उनसे मुलाकात की। जिसके बाद चन्नी ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जानकारी देते हुए पीड़ित अवतार सिंह ने बताया कि वह गांव कुंबड़ा का रहने वाला है। अवतार सिंह ने बताया कि राजनीतिक दबाव के चलते उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। अवतार सिंह के मुताबिक उसने फतेहगढ़ साहिब में छिंदरपाल यमला व अन्य को जमीन दिलाई थी। छिंदरपाल ने ये जमीन आगे किसी और को बेचनी थी, लेकिन बिक नहीं पाई। इस पर भड़क गया। उसने उससे 15 फीसदी ब्याज के हिसाब से 60 लाख देने को कहा। उसने इसके लिए कुछ टाइम देने के लिए कहा, लेकिन इस बीच छिंदरपाल अपने साथी निंदी, गोल्डी और संजीव कुमार व एक अन्य के साथ मिलकर उसे शराब पीला कर लुधियाना के माछीवाड़ा ले आया। यहां एक घर में रख उसकी जमकर पिटाई की। मशहूर सिंगर CM का खास, इसी लिए सुनवाई नहीं अवतार सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले छिंदरपाल का भाई मशहूर गायक है। ये गायक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का खास है। इसी वजह से आरोपी उससे धमकियां दे रहे हैं। उसके बेटे और बेटी को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। जबकि राजनीतिक दबाव के चलते ही उसकी सुनवाई नहीं हो पा रही।
Punjabi-Singers-Brother-Thrashed-Man-Naked-For-3-Days-Video-Made-Of-Third-Degree-Torture-Complaint-Reached-To-Former-Cm