September 23, 2026 20:26:39
सूफी सिंगर ज्योति नूरां फिर विवादों में: नशे की हालत में साथियों ने फैंस पर तलवारें चलाईं; फोटो खिंच

सूफी सिंगर ज्योति नूरां फिर विवादों में: नशे की हालत में साथियों ने फैंस पर तलवारें चलाईं; फोटो खिंचवाने पर हुआ विवाद

Jun5,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। सूफी सिंगर ज्योति नूरां पति से मनमुटाव के बाद एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। जालंधर के नकोदर रोड स्थित रेस्टोरेंट में रविवार रात उनके साथियों ने फोटो खिंचवाने आए फैंस पर नशे की हालत में तलवारों से हमला कर दिया। पूरी घटना पास के ही एक पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। हमले में घायल व्यक्ति की पहचान सतनाम नगर निवासी सचिन बग्गा के रूप में हुई है। उसके बाएं हाथ में चोट हाई है। सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसने शिकायत पुलिस को दी है। घायल का आरोप- ज्योति के साथियों ने की बदतमीजी सचिन बग्गा ने कहा कि वह परिवार के साथ मोहाली से आ रहे थे। रास्ते में नकोदर रोड पर एक रेस्टोरेंट में खाने-पीने के लिए रुक गए। वहां पर ज्योति नूरां भी अपने साथियों के साथ आई थी। उन्होंने ज्योति से फोटो के लिए रिक्वेस्ट की। वह फोटो खिंचवा रहे थे कि ज्योति की टीम के सदस्यों ने उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। उनके साथ उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और तलवार निकाल कर वार किए। उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया। बग्गा ने कहा कि ज्योति नूरां नशे की हालत में थी। बग्गा ने कहा कि उसके साथियों ने जब हाथ उठाया तो उसके बाद ज्योति नूरां ने भी उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर पहचान कर रही पुलिस पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 के ASI हीरा लाल ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी पर थे। उन्हें मैसेज आया कि नकोदर रोड पर कोई एक्सीडेंट हुआ है। जब मौके पर पहुंचे तो मामला झगड़े का निकला। घायल सचिन बग्गा को तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। बाद में CCTV फुटेज निकलवाई गई। आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Sufi-Singer-Jyoti-Nooran-Again-In-Controversies-In-A-State-Of-Intoxication-Colleagues-Fired-Swords-At-The-Fans-Controversy-Over-Photographing



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं