September 23, 2026 20:28:22
कपूरथला जेल में गैंगवार पर एक्शन, 23 कैदियों और हवालातियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

कपूरथला जेल में गैंगवार पर एक्शन, 23 कैदियों और हवालातियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Jul14,2023 | Enews Team | Kapurthala

कपूरथला। कपूरथला जिले की मॉडर्न जेल में पुरानी रंजिश को लेकर हुई गैंगवार में मामले में एक हवालाती की मौत मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। थाना कोतवाली पुलिस ने 7 कैदियों और 16 हवालातियों के ​खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में प्रीजन एक्ट, मारपीट समेत वि​भिन्न धाराएं जोड़ी हैं। थाना कोतवाली की पुलिस ने सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 3 जख्मी हवालातियों के बयान कलमबद्ध किए हैं। वहीं जेल के सुरक्षा वार्ड और 3 बैरकों के पास लगे CCTV फुटेज खंगालने में भी जुट गई है। मॉडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट हेमंत शर्मा ने थाना कोतवाली की पुलिस को दी ​शिकायत में बताया कि उसे जेल के कंट्रोल रूम की ड्यूटी पर तैनात वार्डर पूरन सिंह ने सूचना दी कि बैरक नंबर 6-7-8 में बंद हवालाती व इनके कई और साथी एकजुट होकर सुरक्षा वार्ड-ई की चक्की नंबर-17 में बंद 28 वर्षीय हवालाती सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमर निवासी धीरपुर थाना करतारपुर पर पुरानी रंजिश के चलते हमला करने के लिए सुरक्षा दस्ते और फेस-2 के गेट पर इकट‌्ठे हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लोगों के हाथों में लोहे की रॉड थीं, जिससे इन लोगों ने चक्की में बंद सिमरनजीत सिंह पर हमला कर दिया। 4 घायल हवालातियों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से सिमरनजीत को गंभीर हालत के चलते अमृतसर रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना कोतवाली SHO रमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 5 लोहे की रॉड बरामद की हैं। CCTV फुटेज खंगाली जा रही हैं।

Action-On-Gang-War-In-Kapurthala-Jail-Case-Of-Murder-Registered-Against-23-Prisoners-And-Lock-Ups

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं