लुधियाना। शुक्रवार को मोती नगर के एक नाले में सिर कटी लाश मिलने से दहशत फैल गई। लाश जैकेट में बंद करके फेंकी थी। मृतक का हाथ बाहर होने के चलते किसी राहगीर की नजर पड़ी, जिसके बाद लोग इकट्ठे हुए। पुलिस को सूचित करके मौके पर बुलाया गया। थाना मोती नगर की पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। राहगीर ने बताया कि वह अपने काम पर जा रहा था तो नाले में एक व्यक्ति का हाथ देखा। पुलिस ने आकर जैकेट को खोला तो सिर कटी लाश मिली। मौके से कोई शिनाख्त पत्र नहीं मिला। अभी तक यह मालूम नहीं हो सका कि लाश किसकी है। मृतक के शरीर का काफी हिस्सा गायब है। हालातों से लगता है कि यह सिर कटी लाश जैकेट में छिपाकर कई दिन पहले यहां फेंकी गई। लाश को इस तरह से काटा हुआ है कि पहचान भी न हो सके। पुलिस का पहला काम ही मृतक की पहचान करना है, ताकि केस को ट्रेस किया जा सके।
Breaking-News-Headless-Dead-Body-Found-In-Moti-Nagar-Drain-Thrown-Into-The-Drain-After-Being-Locked-In-A-Jacket