लुधियाना। फरीदकोट सेंट्रल जेल में बंद एक हवालाती पर 2 अन्य हवालातियों द्वारा हमला किया गया। दोनों युवकों ने उससे मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित लुधियाना का खतरनाक गैंगस्टर गोरू बच्चा है, जिसे गौरव शर्मा के नाम से लोग जानते हैं। उसकी शिकायत पर फरीदकोट सिटी पुलिस ने मलेरकोटला और मोगा निवासी 2 हवालातियों पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। हवालाती की तबीयत पहले से खराब फरीदकोट जेल में बंद लुधियाना निवासी हवालाती गौरव शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिन से उसकी सेहत ठीक नहीं है। वह बीमारी का उपचार करवाने के लिए 11 जुलाई को जेल अस्पताल में डॉक्टर को दिखा कर दवा लेकर वापस अपनी बैरक में लौट रहा था कि रास्ते में उसे लवप्रीत और दीप सिंह ने रोककर लिया और पीटा। गौरव को मेडिकल कालेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। आरोपी घायल से रखते किसी बात की रंजिश अभी वह सिक्योरिटी जोन से गुजर रहा था कि लवप्रीत सिंह उर्फ लवी निवासी मलेरकोटला और दीप सिंह निवासी मोगा ने अचानक उसके ऊपर हमला कर दिया। फरीदकोट थाना सिटी पुलिस ASI सतविंदर सिंह ने जेल में बंद दोनों आरोपियों के विरूद्ध IPC और जेल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
Ludhianas-Gangster-Goru-Bachha-Thrashed-In-Faridkot-Jail-2-Inmates-Thrashed-While-Going-To-Barrack