September 23, 2026 20:28:03
पंजाब राजभवन के कर्मचारी ने किया सुसाइड: लाइव हो कर केयरटेकर और कंट्रोलर को ठहराया कसूरवार; पत्नी के

पंजाब राजभवन के कर्मचारी ने किया सुसाइड: लाइव हो कर केयरटेकर और कंट्रोलर को ठहराया कसूरवार; पत्नी के बाहर जाते ही फंदा लगाया

Jul15,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब राजभवन में तैनात एक कर्मचारी ने शनिवार दोपहर लाइव होकर सुसाइड कर लिया। उसका शव उसके घर सेक्टर 7 बी में चुन्नी से लटका मिला। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। इस वीडियो में मृतक ने मरने से पहले राजभवन में तैनात केयरटेकर इंद्रप्रीत सिंह और कंट्रोलर कोहली का नाम लिया है। मृतक की पहचान लालचंद के रूप में हुई है। दोपहर 10.30 बजे के करीब मृतक की पत्नी घर से किसी काम से चली गई थी। जब वह घर पर अकेला था तो उसने अपना वीडियो बनाना शुरू किया। पत्नी का दुपट्टा लिया और आत्महत्या कर ली। दोपहर पत्नी घर लौटी तो शव देख चीख पड़ी। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पत्नी के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। आरोपियों पर लगाए परेशान करने के आरोप लालचंद ने सुसाइड से पहले जारी वीडियो में कहा कि राजभवन में तैनात केयरटेकर इंद्रप्रीत सिंह और सहयोगी सीओ कोहली मौत का जिम्मेदार हैं। उसने कहा कि उसके पैर में चोट लगने के बाद लोहे की रॉड डाली गई थी। इसके बावजूद उससे भारी काम करवाया जाता था। इनकार करने पर साल 2018 से 2023 तक गलत तरीके से उस पर 3.5 लाख रुपए की रिकवरी डाल दी। जिसके चलते उसके वेतन से हर महीने 10 हजार रुपए काटने शुरू कर दिए गए। कर्मचारियों के बयान दर्ज करने की अपील लालचंद ने पुलिस से राज भवन के अन्य कर्मचारियों के बयान भी दर्ज करने की बात कही है। उसने अपील कि है कि राजभवन के अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज करने पर इंद्रप्रीत सिंह की हरकत सामने आ जाएगी। कई बार उसकी पत्नी और बच्चे उच्च अधिकारियों से मिलने गए तो उन्हें चार बजे तक बैठाकर वापस भेज दिया। जिसके बाद वह परेशान होकर यह कदम उठा रहा है।

Punjab-Raj-Bhavan-Employee-Commits-Suicide-Live-Blamed-The-Caretaker-And-Controller-Hanged-As-Soon-As-The-Wife-Went-Out



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं