September 23, 2026 20:28:01
बस स्टैंड के पास नशे में धुत युवक ने सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर लगाया जाम, किया हंगामा

बस स्टैंड के पास नशे में धुत युवक ने सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर लगाया जाम, किया हंगामा

Jul16,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना।  बस स्टैंड के पास नशे में धुत कार ड्राइवर ने हंगामा मचाया। पहले ड्राइवर ने रैश ड्राइविंग करते हुए एक ऑटो को टक्कर मारी। जिसके बाद कार भगाते हुए दो तीन अन्य गाड़ियों को ठोका। जब ड्राइवर का अपनी कार पर कंट्रोल नहीं रहा तो बस स्टैंड के पास बीच सड़क कार खड़ी करके ट्रैफिक जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को पकड़ा और परिवार वालों को बुलाया। आसपास के लोगों ने कहा कि युवक ओवरडोज है। कौन सा नशा किया है इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन युवक का कार को छोड़ो खुद पर ही कोई कंट्रोल नहीं था। उसे यह तक नहीं पता था कि वह कार लेकर कहां पहुंचा है। जब पुलिस ने उसकी कार को एक साइड किया तो युवक रोड पर ही कार को पकड़ टॉयलेट भी करने लगा। बस स्टैंड के पास ड्यूटी पर तैनात ASI नरेंद्र सिंह ने कहा कि कार को साइड लगाकर जाम खुलवाया गया। युवक के परिवार को बुलाया गया है। उसके पिता से बात हुई है। उनके आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Near-The-Bus-Stand-A-Drunken-Youth-Blocked-The-Car-In-The-Middle-Of-The-Road-Created-Ruckus

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं