लुधियाना। ललतों कलां के पास ठाकुर कॉलोनी में सोमवार देर रात नौकर के साथ फार्म हाउस से वापिस घर जा रहे एनआरआई की सिर में तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। मृतक की पहचान बरिंदर सिंह उर्फ बिंदा ग्रेवाल (42) के रूप में हुई है। एडीसीपी सोहेल मीर व चौकी ललतों की पुलिस मौके पर पहुंची। बरिंदर अपने नौकर के साथ फार्म हाउस ठाकुर कालोनी से वापस घर जा रहा था। इस बीच रास्ते में उसे 2 बाइक सवारों ने घेर लिया। जिसके बाद उस पर तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। घायल नौकर ने शोर मचाया और मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। जख्मी बरिंदर सिंह को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। कैनेडा का पीआर व दो बच्चों का पिता है बरिंदर जानकारी के अनुसार बरिंदर कैनेडा का पीआर है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह 3 महीने पहले ही कनाडा से वापिस भारत आया था। पुलिस के अफसरों का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला रंजिश का लग रहा है। हमला करने के बाद बदमाश उसका मोबाइल और नकदी भी साथ लेकर नहीं गए। पुलिस NRI की भी कॉल डिटेल चेक कराएगी ताकि मामले का पता चल सके। पुलिस सीसीटीवी भी चैक कर रही है। लेकिन गांव होने के चलते अभी फुटेज सामने नहीं आ सकी है।
Nri-Going-Home-From-Farm-House-Was-Murdered-With-Sharp-Weapons-Was-Going-Home-With-Servant-Bike-Riders-Attacked-On-The-Way