September 23, 2026 20:27:49
फार्म हाउस से घर जा रहे Nri का तेजधार हथियारों किया मर्डर, नौकर के साथ जा रहा था घर, रास्ते में बाइक

फार्म हाउस से घर जा रहे Nri का तेजधार हथियारों किया मर्डर, नौकर के साथ जा रहा था घर, रास्ते में बाइक सवारों ने किए वार

Jul18,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। ललतों कलां के पास ठाकुर कॉलोनी में सोमवार देर रात नौकर के साथ फार्म हाउस से वापिस घर जा रहे एनआरआई की सिर में तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। मृतक की पहचान बरिंदर सिंह उर्फ बिंदा ग्रेवाल (42) के रूप में हुई है। एडीसीपी सोहेल मीर व चौकी ललतों की पुलिस मौके पर पहुंची। बरिंदर अपने नौकर के साथ फार्म हाउस ठाकुर कालोनी से वापस घर जा रहा था। इस बीच रास्ते में उसे 2 बाइक सवारों ने घेर लिया। जिसके बाद उस पर तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। घायल नौकर ने शोर मचाया और मौके पर लोग इकट्‌ठा हो गए। जख्मी बरिंदर सिंह को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। कैनेडा का पीआर व दो बच्चों का पिता है बरिंदर जानकारी के अनुसार बरिंदर कैनेडा का पीआर है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह 3 महीने पहले ही कनाडा से वापिस भारत आया था। पुलिस के अफसरों का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला रंजिश का लग रहा है। हमला करने के बाद बदमाश उसका मोबाइल और नकदी भी साथ लेकर नहीं गए। पुलिस NRI की भी कॉल डिटेल चेक कराएगी ताकि मामले का पता चल सके। पुलिस सीसीटीवी भी चैक कर रही है। लेकिन गांव होने के चलते अभी फुटेज सामने नहीं आ सकी है।

Nri-Going-Home-From-Farm-House-Was-Murdered-With-Sharp-Weapons-Was-Going-Home-With-Servant-Bike-Riders-Attacked-On-The-Way



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं