लुधियाना। मॉडल टाउन इलाके में सिर दर्द से परेशान एक नाबालिग ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अमनदीप कौर के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार नाबालिग सिर दर्द से परेशान रहती थी। उसकी 2 साल से दवा भी चल रही थी। पिछले 10 दिन से दवाई खत्म थी। उसने अपनी मां से भी कहा था कि दवाई लेने चलें, लेकिन पैसे न होने के कारण उसकी मां ने उसे कुछ दिन इंतजार करने के लिए कहा। वीरवार की सुबह अमनदीप कोचिंग सेंटर पहुंची। जहां उसने ऊपर बने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब परिवार के बाकी सदस्य कोचिंग सेंटर के ऊपर बने कमरे में गए तो वह दंग रह गए। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। नाबालिग फंदा लगाती सीसीटीवी में भी कैद हुई है। 2 साल से सेंटर के ऊपर बने कमरे में रहता था परिवार मृतक नाबालिग छात्रा की मां जगदीप कौर ने बताया कि वह पिछले 2 साल से कोचिंग सेंटर के ऊपर बने कमरे में रहती है। वह चाय बेचने का काम करती है। उनके चार बच्चे हैं। कभी कोई ऐसी बात नहीं हुई की बेटी किसी से परेशान हो। जगदीप कौर के मुताबिक उनकी बेटी सिर दर्द से जरूर परेशान रहती थी। उसकी दवाई भी चल रही थी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Minor-Commits-Suicide-In-Ludhianas-Coaching-Center-Hangs-Herself-Due-To-Headache